महाराष्ट्र में भी चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ का असर, आज और कल होगी मूसलाधार बरसात
महाराष्ट्र में भी चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ का असर, आज और कल होगी मूसलाधार बरसात
Share:

मुंबई: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव बीते शनिवार को चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ में तब्दील हो गया और अब इस गुलाब का कहर नजर आने लगा है। इस गुलाब के कहर के चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी चेतावनी जारी की जा चुकी है, जहां चक्रवाती तूफान गुलाब से भारी तबाही होने की आशंका जताई गई है। गुलाब तूफान के चलते आंध्र प्रदेश के तीन तटीय जिलों विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम में इसका कहर टूटने की आशंका जताई गई है।

 

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इसका असर महाराष्ट्र में भी दिखाई देने वाला है। जी दरअसल आज चंद्रपुर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है अगले 12 घंटे मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अत्यधिक ज़ोरदार बरसात होने की चेतावनी दी गई है। जी दरअसल महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी होने के साथ-साथ आधी रात से या सुबह से महाराष्ट्र भर में जोरदार बरसात होने का अनुमान जताया गया है।

कहा जा रहा है आने वाले 2-3 दिनों तक मूसलाधार से अति मूसलाधार बरसात होगी। आज यानी सोमवार (27 सितंबर) को विदर्भ और मराठवाडा में ज़ोरदार बरसात होगी। वहीं कल यानि 28 तारीख को मध्य महाराष्ट्र और कोंकण में मूसलाधार बरसात होने का अनुमान है। इसी के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। कहा जा रहा है चक्रवाती तूफान गुलाब का असर मुंबई के मौसम में भी दिखाई देगा। यहाँ 27 और 28 सितंबर को जोरदार बरसात होने की चेतावनी जारी की गई है।

'हमें निराश मत कीजिए, अन्यथा समस्या हो जाएगी', NCP को चेतवनी देते हुए बोले संजय राउत

विदेशों से आ रहा अकूत पैसा, काम- 'गैर-मुस्लिमों को मुसलमान बनाना' ।।। इदरीस, सलीम और आतिफ गिरफ्तार

जमीन विवाद: 'डॉटर्स डे' पर चाचा ने भतीजी को मारी गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -