द्रौपदी के चीरहरण के बाद धृतराष्ट्र ने लौटाया पांडवों का हारा हुआ राज्य
द्रौपदी के चीरहरण के बाद धृतराष्ट्र ने लौटाया पांडवों का हारा हुआ राज्य
Share:

टीवी का जाना माना चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे टीवी सीरियल महाभारत (Mahabharat)के बीते एपिसोड में आपने देखा कि भरे दरबार में दुर्योधन के कहने पर दुशासन द्रौपदी का चीरहरण करने की कोशिश करता है परन्तु कामयाब नहीं हो पाता है। वहीं अपने साथ हुए इस बर्ताव को देखकर द्रौपदी का खून खौल जाता है और वह कौरवों को श्राप देने का मन बना लेती है। वहीं आज शाम के एपिसोड में दरबार में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। इसके अलावा जैसे ही पांचाली कौरवों को श्राप देने के लिए हाथ उठाती है वैसे ही गांधारी उसे रोक देती है। जिसके बाद गांधारी अपने सभी बेटों की जमकर लताड़ लगाती है और धृतराष्ट्र से सवाल करती है। 

वहीं गांधारी का गुस्सा देखकर धृतराष्ट्र द्रौपदी से वरदान मांगने को कहते हैं।वहीं  ऐसे में द्रौपदी अपना राजपाठ और पांचों पतियों की दासिता से आजादी मांग लेती हैधृतराष्ट्र के वरदान देते ही दुर्योधन का खून खौल जाता है लेकिन शकुनी उसे चुप करा देता है। इसके साथ ही  इस बीच कर्ण द्रौपदी की तारीफ करता है। कर्ण के मुंह से पांचाली का नाम सुनकर अर्जुन और भीम भड़क जाते हैं और युद्ध के लिए ललकारते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुंती अपनी कुलवधू द्रौपदी से मिलने आती है। वो द्रौपदी को समझाती हैं और कहती हैं कि उनके बेटे कायर हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की पांडवों के होते हुए द्रौपदी के साथ बुरा बर्ताव होना किसी पाप से कम नहीं है। ऐसे में कौरवों को इस गलती की सजा जरूर मिलेगीमहाभारत की कहानी में आगे गांधारी विदुर पर अपना गुस्सा निकालती हैं और अपने कुल के मान मर्यादा की याद दिलाती है। वहीं गांधारी द्रौणाचार्य, ध्रतराष्ट्र और भीष्म पितामह की चुप्पी देखकर हैरान रह जाती हैं। वहीं जिसके बाद गुरु दोणाचार्य और भीष्म पितामह से इस बारे में बात करने जाते हैं। बातचीत के दौरान भीष्म पितामह इस बात का खुलासा करते हैं कि आने वाले समय में द्रौपदी के चीरहरण का खामियाजा सब लोगों को भुगतना पड़ेगा|

पोस्ट की वजह से कानूनी पचड़े में पड़ें यह टीवी सेलेब्स

'रामायण की कौशल्या' कर चुकी है 250 फिल्मो में काम

सीरियल विक्रम और बेताल में सज्जन लाल पुरोहित ने दिखाया था जलवा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -