कर्ण के श्राप का द्रोणाचार्य के सामने हुआ खुलासा
कर्ण के श्राप का द्रोणाचार्य के सामने हुआ खुलासा
Share:

डीडी भारती पर प्रसारित हो रहे टीवी शो महाभारत (Mahabharat) की कहानी में इन दिनों पांडवों के अज्ञातवास का काल दिखाया जा रहा है। वहीं आज सुबह के एपिसोड में आपने देखा कि, शकुनी पांडवों के न मिलने से परेशान है। वहीं इससे शकुनी को इस बात का अंदाजा हो चला है कि अगर पांडव अज्ञातवास के दौरान पकड़े नहीं गए तो आने वाले दिनों में एक बड़ी जंग होगी। इसके साथ ही इतना ही नहीं, शकुनी ये भी जानता है कि अगर ये लड़ाई हुई तो उसमें कौरवों की हार होनी तय है। ऐसे में शकुनी अपने बेटे के सामने गुस्सा जाहिर करता है और ध्रतराष्ट्र को एक नाकारा राजा बता देता है। वहीं शकुनी अफसोस जताता है कि उसने गांधारी की शादी एक अंधे से करवा दी। इसके साथ ही महाभारत की कहानी में आगे कर्ण की मुलाकात आचार्य द्रोणाचार्य से होती है। 

इसके साथ ही आचार्य द्रोणाचार्य को अकेला पाकर कर्ण उनके सामने अपनी नाराजगी जाहिर करता है और सवाल पूछता है कि उन्होंने कर्ण को अपना शिष्य क्यों नहीं बनाया | कर्ण की बात सुनकर आचार्य द्रोणाचार्य कहते हैं कि वह नियमों के विरुद्ध जाकर कोई काम नहीं करते। वह पाठशाला केवल क्षत्रिय परिवार के बच्चों के लिए ही थी। ये बात सुनकर कर्ण अपने श्राप का खुलासा आचार्य द्रोणाचार्य के सामने करता है। वो बताता है कि आचार्य परशुराम ने कैसे सब कुछ सिखाने के बावजूद उसे श्राप दे दिया था। कर्ण इस श्राप का खुलासा करते हुए बताता है कि वह जरुरत पड़ने पर कभी भी अपनी विद्या का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। दरअसल, परशुराम को कर्ण के क्षत्रिय होने का अंदाजा हो गया था। कर्ण का ये सच जानकर आचार्य द्रोणाचार्य को बेहद अफसोस होता है| 

वहीं, दूसरी तरफ पांडव अपना रुप बदलकर अज्ञातवास में रहने लगते हैं। कोई पहचान न ले इसलिए अर्जुन एक नृतकी का भेष धर लेते हैं। नाम बदलकर सहदेव, भीम, नकुल और युधिष्ठिर भी मत्स्य देश में रहने लगते हैं। वहीं द्रौपदी भी दासी बनकर राजमहल में रहने लगती है। इस बीच मतस्य देश की रानी के भाई कीचक की निगाहें द्रौपदी पर पड़ जाती हैं।कीचक द्रौपदी से शादी करने की इच्छा जाहिर करता है, लेकिन द्रौपदी उसे इनकार कर देती है। ऐसे में कीचक अपनी बहन के सामने दिल की बात कहता है। अपने भाई की ये बात सुनकर रानी द्रौपदी को अपने भाई के पास जाने का आदेश देती है। ये बात सुनकर द्रौपदी रानी को चेतावनी देती है कि अगर उसके भाई को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदार वो खुद होगी।

बड़े पर्दे पर रामायण के राम बने थे लक्ष्मण, जीतेंद्र के साथ किया है काम

रामायण के राम सरकार से है नाराज, बताया क्या है कारण

ऑस्ट्रेलिया में फंसी ये टीवी एक्ट्रेस, बताया अपना दर्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -