जिस माफिया मुख़्तार अंसारी को 'कांग्रेस' दे रही थी VIP ट्रीटमेंट, उस पर हत्या का एक और केस दर्ज
जिस माफिया मुख़्तार अंसारी को 'कांग्रेस' दे रही थी VIP ट्रीटमेंट, उस पर हत्या का एक और केस दर्ज
Share:

लखनऊ: जिस माफिया मुख़्तार अंसारी को कांग्रेस सरकार ने पंजाब में रोकने की भरपूर कोशिश की थी, साथ ही उसे जेल में VVIP ट्रीटमेंट भी दे रही थी, उसी मुख़्तार अंसारी पर अब मर्डर का एक और केस दर्ज हो गया है। दरअसल, गाजीपुर की मोहम्मदाबाद कोतवाली में मऊ के पूर्व MLA और बांदा जेल में कैद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या का एक नया केस दर्ज हुआ है। यह केस उसरी चट्टी कांड से संबंधित है। इस कांड के मृतक मनोज राय के पिता ने यह केस दर्ज करवाया है। स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया है कि ADG लॉ एंड ऑर्डर के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। बता दें कि, अच्छी खासी राजनितिक पकड़ रखने वाले माफिया मुख़्तार अंसारी पर अकेले उत्तर प्रदेश में 52 केस दर्ज हैं, जिसमे हत्या, फिरौती, किडनेपिंग जैसे संगीन मामले शामिल हैं

मृतक मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय बक्सर (बिहार) के निवासी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में तत्कालीन मऊ MLA मुख्तार अंसारी पर 15 जुलाई 2001 में मनोज राय की हत्या करने का इल्जाम लगाया है। 2001 में शुरुआती जांच में मनोज राय की गोली लगने से हत्या की पुष्टि भी हुई थी, मगर यह केस बाद में फाइलों में दब गया था। दरअसल, 15 जुलाई 2001 को उसरी हत्याकांड में तत्कालीन MLA मुख्तार अंसारी के काफिले पर गोली चली थी और उसमें उनके सरकारी गनर सहित उनके एक समर्थक की जान चली गई थी और 8 से 9 लोग जख्मी हुए थे, जबकि एक तीसरा व्यक्ति मनोज राय भी उसी शूटआउट में मारा गया था। 

उसी मनोज राय की हत्या का मामला 21 वर्षों के बाद मोहम्मदाबाद कोतवाली में IPC की धारा 302, 147, 148, 149 के तहत दर्ज किया गया है। हालांकि, मनोज के पिता शैलेन्द्र IGRS के जरिए अपनी शिकायतें पुलिस को देते रहे हैं और उसरी चट्टी कांड हत्याकांड के मुकदमे की विवेचना में भी मनोज राय की हत्या का जिक्र आया था।  

मुख़्तार अंसारी और कांग्रेस:-

बता दें कि, मुख़्तार अंसारी के कांग्रेस के साथ पुराने पारिवारिक संबंध रहे हैं, गैंगस्टर के दादा मुख़्तार अहमद अंसारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। और 10 साल तक देश के उपराष्ट्रपति रहे हामिद अंसारी, मुख़्तार के चाचा हैं। बता दें कि, हामिद अंसारी पर भी उपराष्ट्रपति रहते समय RAW एजेंट्स की जान खतरे में डालने के आरोप लगे थे। कांग्रेस से इन्ही संबंधों का नतीजा था कि, पंजाब की कांग्रेस सरकार ने मुख़्तार को अपनी जेल में रोके रखने के लिए हर संभव कोशिश की थी। बाद में पता चला था कि, पंजाब सरकार मुख़्तार को जेल में VIP ट्रीटमेंट दे रही थी। पंजाब की AAP सरकार में मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दावा किया था कि, पूर्व की कांग्रेस सरकार ने मुख़्तार को जेल में VIP ट्रीटमेंट दिया और 55 लाख रुपए सुख-सुविधाओं पर खर्च किए। बता दें कि, मुख्तार पंजाब की जेल में 2 साल 3 महीने तक बंद रहे। बाद में अदालत के आदेश पर मुख्तार को यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट किया गया।

प्रति वर्ष कई गरीब लड़कियों का विवाह करवाते हैं बागेश्वर सरकार, निरंतर चलता है भंडारा

'मदरसे कम करेंगे, बच्चों को सामान्य शिक्षा देना हमारा उद्देश्य.'., सीएम सरमा का ऐलान

दिवंगत CDS बिपिन रावत का सपना होगा पूरा, अंतिम चरण में पहुंचा सेना में थिएटर कमांड बनाने का काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -