मध्यप्रदेश भाजपा में फूट, पूर्व विधायक ने तानाशाही का आरोप लगाते हुए पार्टी से दिया इस्तीफा
मध्यप्रदेश भाजपा में फूट, पूर्व विधायक ने तानाशाही का आरोप लगाते हुए पार्टी से दिया इस्तीफा
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस में फूट पड़ने के बाद सत्ता पर काबिज हुई भाजपा पर पार्टी के ही एक पुराने नेता और पूर्व MLA ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और अपमान करने का इल्जाम लगा दिया है। यही नहीं आरोप लगाने वाले पूर्व भाजपा MLA रामदयाल प्रभाकर ने इसी कारण एक चिट्ठी के साथ अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पास भेज दिया है।

रामदयाल प्रभाकर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ सभी पदों से त्यागपत्र देने की बात भी उस चिट्ठी में कहा है। पत्र में पूर्व MLA प्रभाकर ने पार्टी में तानाशाही और पुराने कार्यकर्ताओं की भयंकर उपेक्षा और अपमान किए जाने का इल्जाम लगाया है। सियासी हलकों में रामदयाल के इस्तीफे की पेशकश से हड़कंप मच गया है। राज्य में होने वाले उपचुनाव से पहले इसे भाजपा के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि रामदयाल प्रभाकर दतिया के सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा MLA रह चुके हैं।

आपको बता दें कि दो जुलाई को कैबिनेट विस्तार और उसके बाद विभागों के विभाजन के दौरान भी भाजपा में असंतोष के स्वर उठने लगे थे और अब पूर्व MLA के इस्तीफे की पेशकश से सियासी माहौल गर्मा गया है। हालाँकि, अभी तक प्रदेश भाजपा की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

सैनिटाइजर पर जीएसटी घटाने की मांग, वित्त मंत्रालय ने दिया ये जवाब

पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या हुआ बदलाव ? यहाँ जानें आज के भाव

बाजार में रौनक, 36000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, बैंक निफ़्टी में गिरावट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -