शिवराज सिंह बने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रथम समर्थक
शिवराज सिंह बने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रथम समर्थक
Share:

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंच चुके हैं। जी दरअसल वह केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के निवास पर गए और यहाँ वह राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रस्तावक बने हैं। आप सभी को बता दें कि CM ने नामांकन पत्र में प्रस्तावक के तौर पर दस्तखत किए। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते बृहस्पतिवार को ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात की और उनसे राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के दौरान उपस्थित रहने का आग्रह किया।

इस समय पटनायक इटली के दौरे पर हैं, इसलिए उन्होंने अनुपलब्धता के लिए खेद जताते हुए अपने मंत्रिमंडल के दो सहयोगियों, जगन्नाथ सारका और टुकुनी साहू को मुर्मू के नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने और नामांकन के दौरान मौजूद रहने को कहा है। जी दरअसल सारका पटनायक मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति और जनजाति विकास मंत्री हैं जबकि टुकुनी साहू के पास जल संसाधन, वाणिज्य और परिवहन मंत्रालय का जिम्मा है। वहीं दूसरी तरफ पटनायक ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के संदर्भ में मुझसे बात की। मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी जगन्नाथ सारका और टुकुनी साहू आज नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे और कल नामांकन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।’’

 

Koo App
यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ। मुझे विश्वास है कि आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी न केवल जनजातीय और कमजोर वर्ग की सशक्त आवाज सिद्ध होंगी, अपितु राष्ट्र की प्रगति एवं उन्नति को नई गति भी प्राप्त होगी। - Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 23 June 2022

इन सभी के बीच, सारका और साहा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे और उन्होंने नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए। आपको बता दें कि इस अवसर पर बीजू जनता दल (बीजद) के नेता सस्मित पात्रा भी वहां मौजूद थे।

आखिर क्यों खास होती है आषाढ़ माह की एकादशी, जानिए कारण

बाढ़ के बीच टोकरी में बच्चे को लेकर निकला पिता, वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रही है व्हीलचेयर फूड डिलीवरी ब्वॉय की रुला देने वाली कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -