मुख्यमंत्री योगी कुछ समय में 2021 के पोलियो अभियान की करेंगे शुरुआत
मुख्यमंत्री योगी कुछ समय में 2021 के पोलियो अभियान की करेंगे शुरुआत
Share:

लखनऊ: देश के सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज वर्ष 2021 का पोलियो अभियान आरम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी थोड़ी समय में लखनऊ के वीरांगना अवंती बाई, महिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा, आज पूरे भारत में 'पोलियो राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस' मनाया जा रहा है। आइए, हम सभी प्रदेशवासी राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान से जुड़कर पोलियो के प्रति सभी नागरिकों को जागरुक करें।

पोलियो अभियान के तहत यूपी में 3 करोड़ 40 लाख बच्‍चों को दवा पिलाई जाएगी। परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ। राकेश दुबे ने बताया है कि प्रदेश में एक लाख 10 हजार पोलियो बूथ बनाए गए हैं। यहां माताएं शिशु को लाकर दवा पिला सकती हैं। जो बच्चे किसी कारणवश पोलियो बूथ नहीं जा पाएंगे उन्हें हेल्थ डिपार्टमेंट की टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। इसके लिए 69 हजार टीमें बनाई गई हैं। 

वही दूसरी तरफ राज्य में सबसे ज्यादा 4,63,793 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया है। तत्पश्चात राजस्थान में 3,26,745 स्वास्थ्य कर्मियों को, कर्नाटक में 3,15,343, मध्य प्रदेश में 2,73,872 और महाराष्ट्र में 2,69,064 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। भारत ने न सिर्फ सबसे तेजी से 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया है बल्कि 20 लाख और 30 लाख लोगों को टीका लगाने के मामले में भी देश पहले पायदान पर रहा है।

इस राज्य के मुख्यमंत्री ने की 1300 परिवारों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा

सक्रीय केस के मामले में 16वें स्थान पर पहुंचा भारत, अब तक 37 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

फर्जी डिग्री घोटाले से 17 प्रदेशों में मचा हंगामा, इस यूनिवर्सिटी से बेची गयीं 36 हजार फेक डिग्रियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -