हरियाणा में तेजी से घटने लगा है कोरोना का संक्रमण, बढ़ रही रिकवरी की दर
हरियाणा में तेजी से घटने लगा है कोरोना का संक्रमण, बढ़ रही रिकवरी की दर
Share:

प्रदेश में निरंतर बढ़ते कोविड के केसों के साथ-साथ गंभीर मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ने लगी है साथ ही रिकवरी दर निरंतर घट रही है। जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता और भी बढ़ती जा रही है। मात्र दस दिनों में गंभीर मरीजों की संख्या प्रतिदिन 2 के हिसाब से 20 तक बढ़ी है। एक मार्च को रिकवरी दर 98.40 फीसद थी, जो अब घटकर 98.05 पर पहुंच चुके है। इसी प्रकार, 10 दिन पहले पूरे प्रदेश में गंभीर मरीजों का आंकड़ा 27 थी जो अब बढ़कर 47 तक पहुंच गया है। पहले आक्सीजन सपोर्ट पर 24 और 3 वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे, जबकि इस वक़्त 42 मरीजों को आक्सीजन सपोर्ट दी जा रही है और 5 वेंटिलेटर पर हैं। जंहा इस  बात का पता चला है प्रदेश में कोविड संक्रमण दर 4.70 प्रतिशत चल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक डा. सूरजभान कांबोज का कहना है कि बढ़ते मामलों पर नजर रखी जा रही है और हॉस्पिटल में तमाम व्यस्थाएं की गई हैं। 

चार की मौत, 336 नए मामले: मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में कोविड-19 से चार मरीजों की जान जा चुकी है जबकि 336 नए केस सामने आए हैं। ठीक होने पर 152 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। हिसार, अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में एक एक मरीज की मौत हुई है।  सबसे अधिक केस ग्रुरुग्राम में 75, करनाल में 53, कुरुक्षेत्र में 54, पंचकूला में 44, अबांला में 40 और फरीदाबाद में 22 सामने आए हैं।

चरखी दादरी, पलवल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में एक भी केस नहीं मिला है। शेष जिलों में 23 से नीचे ही केस मिले हैं। कोविड टीकाकरण में 26038 ने पहली खुराक और 8410 ने दूसरी खुराक ली। अब तक 432255 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

सीएम शिवराज का 'पावरी' अंदाज़, बोले- ये मैं हूँ, ये मेरी सरकार है और भूमाफिया भाग रहे हैं ...

बंगाल चुनाव: आज नंदीग्राम से परचा दाखिल करेंगी ममता बनर्जी, निकालेंगी पैदल मार्च

लव जिहाद: 1 मार्च को घर से निकली किशोरी को अगवा कर आरोपी ने जबरन निकाह करने के लिए किया मजबूर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -