हिन्दू लड़के से प्यार करना मुस्लिम लड़की को पड़ा भारी, माँ ने ही कर दी हत्या
हिन्दू लड़के से प्यार करना मुस्लिम लड़की को पड़ा भारी, माँ ने ही कर दी हत्या
Share:

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह से ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। यहाँ एक माँ ने अपनी ही 15 वर्षीय बेटी का गोली मार कर क़त्ल कर दिया। असल में नाबालिग लड़की को मोहल्ले के ही एक लड़के से प्यार था तथा वो उस लड़के से शादी भी करना चाहती थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या में जिस पिस्टल का उपयोग किया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। मामला बगोदर के हरिजन मोहल्ले का है। महिला ने बेटी के प्रेम विवाह से मना कर दिया, क्योंकि लड़का हिन्दू समुदाय का था।

मामला मुस्लिम परिवार का है। घटना शनिवार (6 जनवरी, 2024) की है। घटना के पश्चात् इलाके में सनसनी फैल गई तथा तनाव व्याप्त हो गया। महिला ने स्वयं थाने पहुँच कर बेटी के क़त्ल वाली बात बताई। तत्पश्चात, ये खबर पूरे इलाके में फैल गई। मृतका के अब्बा ने बगोदर थाने में शिकायती पत्र दिया है, जिसमें अपनी पत्नी को ही उसने आरोपित बताया है। SDPO नौशाद आलम ने इसकी पुष्टि की है कि प्रेम प्रसंग में माँ ने अपनी ही बेटी का गोली मार कर क़त्ल कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की की अम्मी उसकी शादी कहीं और करना चाहती थी, मगर बेटी अड़ी रही कि वो उसी से शादी करेगी जिसे वो प्यार करती है। अभी इसकी तहकीकात ही चल रही है कि पिस्टल कहाँ से आया था तथा किसने मँगाया था। अम्मी ने बेटी की मनाही के बाद भी  उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी तथा 15 जनवरी से निकाह की रस्में भी आरम्भ होने वाली थीं। 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी का उस दिन सुबह से ही अमित के साथ लड़ाई चल रही थी। मारपीट भी हुई, जिसे पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर शांत कराया था। शाम को गोली चलने की आवाज़ सुनी गई। बेटी रुखसाना की हत्या के पश्चात् अम्मी फरजाना खातून थाने पहुँची तथा कबूल किया कि उसने अपनी बेटी का क़त्ल कर दिया है। रुखसाना के सिर पर गोली के निशान थे।

खालिस्तान के बाद अब ‘उर्दूस्तान’ की माँग! रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले बोला पन्नू- ‘मुस्लिमों की लाश पर बन रहा है राम मंदिर

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, युवाओं पर फोकस, शुरू किया युथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान

'खड़गे का मैं नाम भी नहीं जनता, नितीश कुमार को ही PM होना चाहिए..', INDIA गुट की बैठक के बीच JDU नेता का दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -