जिसे समझ रहे थे लवजेहाद, निकली बचपन की मोहब्बत
जिसे समझ रहे थे लवजेहाद, निकली बचपन की मोहब्बत
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली में लवजेहाद का एक मामला सामने आया था। जिसमें आरोप लगाए गए थे कि एक युवक ने महिला और उसके दो बच्चों का अपहरण कर उन्हें जमशेदपुर में रखा था। इस महिला के साथ दोनों ही बच्चों का धर्म परिवर्तित करवा लिया गया था। हालांकि प्रारंभिक तौर पर यह मामला लव जेहाद का नज़र आ रहा था मगर बाद में जब पुलिस ने जांच की तो जानकारी सामने आई कि दोनों बचपन के दोस्त हैं। उक्त महिला अपने पति के पास नहीं जाना चाहती है।

वह अपनी मर्जी से मानगो के सादिक के साथ ही रहना चाहती है। युवक की पहचान विनोद कुमार के तौर पर हुई। वे ओडिशा निवासी हैं और ओमान में काम करते हैं। उनकी पत्नी का नाम प्रिया राज है। उनके दो बच्चे अनामिका राज और अलोज राज आदि हैं। इस मामले में जानकारी सामने आई कि विनोद के बच्चों और पत्नी का अपहरण कर उससे फिरौती मांगी की गई है। विनोद ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

विनोब और उसके दोस्त झारखंड पुलिस के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। कुछ समय बाद विनोद के एक मित्र ने पुलिस अधिकारी से संपर्क किया और विनोद के परिवार के बारे में जानकारी दी। विनोद का यह दोस्त मुंबई में रहता था। उसने जानकारी दी कि वह अपनी मर्जी से मुन्ना नामक व्यक्ति के साथ रहना चाहती है।

ऐसे में पुलिस ने पीड़ितों को कुंटंब न्यायालय का मामला होने के चलते मदद न कर पाने का हवाला दिया। दूसरी ओर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। पुलिस जब जमशेदपुर के मानगो स्थित उस शख्स तक पहुंचीए जिसने कथित तौर पर प्रिया और उसके बच्चों अनामिका और अलोज को बंधक बना रखा है, तो अलग ही कहानी सामने आयी

मानगो के थाना प्रभारी एके महथा ने बताया कि प्रिया और उसके बच्चे सादिक नामक व्यक्ति के साथ रह रहे हैं। इस घटनाक्रम के पहले विनोद ने अपने परिजन को तलाशने में सोशल मीडिया से मदद ली थी। जानकाी सामने आई कि जिस सादिक को प्रिया के पति बिनोद और उनके दोस्त गैंगस्टर बता रहे हैं,दरअसल वह बिनोद की पत्नी प्रिया का बचपन का दोस्त है। दोनों बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी कहते हैं कि हो सकता है कि प्रिया की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी बिनोद से कर दी गयी हो और बाद में वह भागकर सादिक के पास चली आयी।

केरल में फिर सामने आया लव ज़िहाद का मामला

तब्बू ने गुनगुनाया, पंछी बनूँ उड़ती फिरूँ मस्त गगन में...

Bigg Boss-11 : ढिंचैक पूजा का दो लोगो से 'लव-शव'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -