बैंक में हुई 50 लाख की लूट, गोली लगने से गार्ड की मौत
बैंक में हुई 50 लाख की लूट, गोली लगने से गार्ड की मौत
Share:

गोंडा। उत्तरप्रदेश राज्य के गोंडा में अज्ञात बदमाशों ने बैंक की करेंसी को चेस्ट में जमा करने के दौरान लगभग 50 लाख रूपए से भरा बाक्स लूट लिया। इस घटना में बैंक के गार्ड की हत्या हो गई। आरोपी रूपए लेकर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। बैंक के मैनेजर विजय सिंह ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

हालांकि तब तक आरोपी भाग निकले थे। घटना को लेकर, पुलिस जांच में जुटी है। अब बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जब बैंक कर्मचारी शाम के समय बैंक की जमा राशि को करेंसी चेस्ट में डालने के लिए मुख्य शाखा जा रहे थे, इसी बीच जैसे ही वे बैंक के बाहर निकले। बाहर मौजूद आरोपियों ने हथियार दिखाकर रूपए छीनने का प्रयास किया।

गार्ड सादिक अली ने उन्हें रोका तो, आरोपियों ने उस पर गोली चला दी। उसे चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसी बीच आरोपी भाग निकले। घटना से बैंक में मौजूद कर्मचारी घबरा गए और फिर कुछ देर में उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

रिक्शा सवार महिला को लूटा

लड़कियों की मदद करना भी कभी कभी हमे लूटा देता है

पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों में नकली किन्नरों का आतंक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -