लद्दाख में बोले किरण रिजिजू- राष्ट्रवादी लोगों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल
लद्दाख में बोले किरण रिजिजू- राष्ट्रवादी लोगों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल
Share:

लद्दाख : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को नोबरा और जंस्कार वैली के दिसकित क्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान कहा 'राष्ट्रवादी लोगों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लद्दाख के लंबित मांग को पूरा किया गया है। कांग्रेस और दूसरे कश्मीर केंद्रित गठबंधन दलों ने लेह, नोबरा, कारगिल और जंस्कार को नजरअंदाज किया है। कांग्रेस की सरकार ने लद्दाख के साथ अनदेखी की।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दी कमलनाथ सरकार के मंत्री को ऐसी चेतावनी

कुछ ऐसा भी बोले रिजिजू 

इसी के साथ उन्होंने कहा कि लद्दाख को संभाग का दर्जा देना भाजपा की उपलब्धियों में शामिल है। लद्दाख को केंद्र शासित राज्यों की श्रेणी में लाने पर भी काम किया जा रहा है। बोथी भाषा को भारतीय संविधान के आठवें शेड्यूल में शामिल करने के लिए इसे गृह मंत्रालय के पास भेजा गया है। उम्मीद है कि चुनाव के बाद इस पर काम कर लिया जाएगा। रिजिजू ने कहा कि लद्दाख के लोगों का भाजपा को भरपूर समर्थन मिलता रहा है।  

PM मोदी के साथ अयोध्या भी बोली 'जय श्री राम', लेकिन इस बात का रहेगा मलाल

प्रत्याशी के समर्थन में की रैली 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने पार्टी प्रत्याशी जामयांग सेरिंग नामगयाल के समर्थन में लद्दाख के लोगों से समर्थन मांगते हुए कहा कि सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस लद्दाख के लोगों को न्याय नहीं दिला पाई। उन्होंने वादा किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर लद्दाख की शक्ल बदल दी जाएगी। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, एमएलसी सेरिंग दोर्जे आदि मौजूद रहे।

शिवसेना के बाद अब साध्वी प्रज्ञा भी BJP के खिलाफ, यह है मामला

इस कारण टूट सकता है बर्खास्त जवान का सपना, PM मोदी से होनी है जोरदार टक्कर !

चुनाव में साथ-साथ, लेकिन बुर्के पर आमने-सामने हुई शिवसेना-BJP

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -