साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दी कमलनाथ सरकार के मंत्री को ऐसी चेतावनी
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दी कमलनाथ सरकार के मंत्री को ऐसी चेतावनी
Share:

भोपाल : प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह को चेतावनी दी है। प्रज्ञा ने कहा, 'उनके बयान मर्यादा को पार कर गए हैं। उन्हें मेरी आखिरी चेतावनी है, अति हो चुकी है, आगे सहन नहीं होगा।' दरअसल, मंत्री गोविंद सिंह ने मंगलवार को कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर लहार की सीधी-साधी लड़की थी। आरएसएस ने उसका ब्रेनवॉश कर बिगाड़ दिया। 

PM मोदी के साथ अयोध्या भी बोली 'जय श्री राम', लेकिन इस बात का रहेगा मलाल

कुछ ऐसा बोली ठाकुर 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह और प्रज्ञा ठाकुर दोनों ही भिंड जिले की लहार तहसील के रहने वाले हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि गोविंद सिह मेरे बारे में क्या कहेंगे, उन्हें तो मेरे पिताजी ने ऊंगली पकड़कर चलना सिखाया। राजनीति क्या होती है उन्हें मेरे पिता ने ही सिखाई, यहां तक की राजनीति के मंच पर गोविंद सिंह को मेरे पिताजी ही लेकर गए थे।

इस कारण टूट सकता है बर्खास्त जवान का सपना, PM मोदी से होनी है जोरदार टक्कर !

इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ मंत्री गोविंद सिंह से हमारे परिवार के पारिवारिक संबंध अभी भी हैं। मैं उनसे चाचाजी कहती थी, लेकिन साध्वी बनने के बाद चाचाजी नहीं कहती। वो मुझे आंतकवादी कह चुके हैं। अब अति हो चुकी है, उन्हें चेतावनी देती हूं कि अब बर्दाश्त नहीं होगा।

चुनाव में साथ-साथ, लेकिन बुर्के पर आमने-सामने हुई शिवसेना-BJP

आज भोपाल होते हुए इटारसी जाएंगे पीएम मोदी, जनसभा को करेंगे संबोधित

अमेरिका में भारतीय परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -