उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की राज्य सरकार की सराहना
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की राज्य सरकार की सराहना
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार की सराहना करते हुए, राज्य सरकार की एक्सीडेंटल स्कीम को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा है कि, दिल्ली सरकार की ऐसी योजना है, जिसमें शहर की सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं और तेजाब हमले के पीड़ितों का निजी चिकित्सालय, में उपचार करवाने का खर्च उठाया जाएगा। अनिल बैजल ने अपने बयान में कहा कि, प्रभावी स्वास्थ्य सेवा और व्यवस्था हेतु सरकारी संस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर देना होगा। उनका कहना था कि, स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार को मोहल्ला क्लिनिक्स को उन्नत तकनीक से लैस करना होगा।

सरकार को, डायग्नोस्टिक सेवाओं और अन्य जांचों को लेकर, भी अत्याधुनिक उपकरण लगाने चाहिए। अनिल बैजल का कहना था कि, उक्त योजना में निजी चिकित्सालयों को शामिल करते हुए, पारदर्शिता अपनाई जाना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि, कोई भी गैरजरूरी जांच न करवाऐं। उपराज्यपाल द्वारा उक्त योजना को भ्रष्टाचार होने या फिर, जांच की गुणवत्ता, में किसी तरह की कमी होने पर सजा का प्रावधान किए, जाने का उल्लेख भी किया गया।

उनका कहना था कि, ऐसी देशा में जिम्मेदार व्यक्ति को सजा दी जाना चाहिए। अनिल बैजल का कहना था कि, पूरी पारर्शिता व उचित प्रक्रिया वे लेकर, आवश्यक दिशा - निर्देशों का पालन भी किया जाना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि, प्रशासन द्वारा रोगियों के लिए, आॅनलाईन आधार पर बायोमैट्रिक ट्रैकिंग का विकास किए जाने की जरूरत है।

दिल्‍ली में छाया कोहरा, ठंड की चपेट में उत्तर भारत

रणजी फाइनल: 'होलकर स्टेडियम' ने बनाया रिकॉर्ड, 83 साल में पहली बार हुआ यह कारनामा

हाफिज के मंच पर फलस्तीनी राजदूत, भारत भड़का

केजरीवाल ने कुमार विश्वास को दिए पार्टी छोड़ने के संकेत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -