आटो टेस्टिंग ट्रैक पर 2 दिन से घूम रहा तेंदुआ हुआ पिंजरे में कैद
आटो टेस्टिंग ट्रैक पर 2 दिन से घूम रहा तेंदुआ हुआ पिंजरे में कैद
Share:

धार। जिले के सागौर इलाके में आटो टेस्टिंग ट्रैक में पिछले दो दिनों से तेंदुए का मूवमेंट हो रहा था। जो बुधवार की दोपहर पिंजरे में कैद हो गया है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचा वन विभाग का दल पहुंच गया। बताया गया की यह मादा तेंदुआ है जिसे ट्रैक टी 7 पर पकड़ा गया है। वन विभाग तेंदुए की मेडिकल जांच के बाद उसे जंगल में छोड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक पीथमपुर के आटो टेस्टिंग ट्रैक पर पिछले दो दिनों से तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा था। यह ट्रैक पर लगे कई सीसीटीवी कैमरों में भी नजर आया था। इस दौरान इसने एक नीलगाय का शिकार भी किया था। नेट्रेक्स के अधिकारियों ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी।

वन विभाग ने सोमवार रात को तेंदुए की मूवमेंट वाली जगह पर पिंजरा लगाया था। जिसमें बुधवार को तेंदुआ कैद हो गया। अब वन विभाग तेंदुए को सुरक्षित ले जाने को तैयारी कर रहा है। पहले तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। यदि उसे कोई चोट या समस्या हुई तो उपचार करेंगे। अन्यथा जंगल में छोड़ेंगे। वहीं हाल ही में इलाके में घूम रहे बाघ ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। वन विभाग को बाघ की तलाश है।

नदी में गिरी बारात से लौट रही कार, 4 की हुई दर्दनाक मौत

इस देश में 2 साल और घट गई लोगों की आयु, जारी हुआ नया नियम

अपने बुरे कारनामों में फिर उतरा चीन, कर रहा कोरोना फैलाने की साजिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -