नागरिकता कानून: 'लेफ्ट' ने किया भारत बंद का ऐलान, कई इलाकों में 144 लागू, पुलिस अलर्ट
नागरिकता कानून: 'लेफ्ट' ने किया भारत बंद का ऐलान, कई इलाकों में 144 लागू, पुलिस अलर्ट
Share:

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। आज लेफ्ट पार्टियों ने भारत बंद की घोषणा की है, देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बेंगलुरु, हैदराबाद से लेकर मुंबई तक कई जगह विरोध प्रदर्शन भी जारी हैं। बीते कई दिनों से इसके विरुद्ध प्रदर्शन हो रहा है, दिल्ली के कुछ इलाकों में प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया था। मोदी सरकार द्वारा लाए गए इस एक्ट के विरोध में आज किस देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं।

1।    यूपी में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनज़र धारा 144 लागू कर दी गई है। बिना अनुमति कोई भी रैली, धरना, प्रदर्शन, रोड शो नहीं किया जाएगा।

2।   यूपी की तरह ही हैदराबाद पुलिस ने भी अलर्ट जारी किया है और कहा है कि किसी भी प्रदर्शन, रैली, रोड शो को अनुमति नहीं दी गई है। इसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

3।  वहीं, कर्नाटक के बेंगलुरु में आज कई संगठनों ने नागरिकता कानून के खिलाफ मार्च निकालने की बात कही है, इसके मद्देनजर वहां धारा 144 लागू कर दी गई है। राज्य के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बड़े अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा का निरिक्षण किया।

4।  बिहार के पटना, दरभंगा में भारत बंद के दौरान वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की तरफ से CAA के खिलाफ नारेबाजी की गई।

5।  मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आज नागरिकता कानून के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन होने वाला है, इस प्रदर्शन में स्वरा भास्कर, कुणाल कामरा, फरहान अख्तर जैसे बड़े नाम हिस्सा ले सकते हैं।

500 रुपए की चपत लगने से पहले हो जाएं सावधान, इस तरह करें नकली नोट की पहचान

हर महीने जमा कीजिए मात्र 55 रुपए, पेंशन के रूप में पाइए इतने रुपए प्रतिमाह, मोदी सरकार ने शुरू की योजना

NEFT और RTGS से फंड ट्रांसफर करने पर इस दिन से नहीं लगेगा कोई शुल्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -