पत्नी अंकिता को छोड़ दूसरी लड़की का हाथ पकडे नजर आए विक्की जैन, देखकर फूटा फैंस का गुस्सा
पत्नी अंकिता को छोड़ दूसरी लड़की का हाथ पकडे नजर आए विक्की जैन, देखकर फूटा फैंस का गुस्सा
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में विक्की जैन छाए हुए हैं। पत्नी अंकिता से उनका लड़ना हो या बाकी प्रतियोगियों को ज्ञान देना। विक्की जैन ख़बरों में बने रहते हैं। वही अब लाइव फीड से विक्की का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो सना रईस खान का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं। कैमरे पर ये सब देखने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

वीडियो में सना और विक्की गार्डन एरिया में बैठकर चिटचैट कर रहे हैं। विक्की यहां भी किसी बात पर सना को ज्ञान दे रहे हैं। सना उनकी बातों को सुन रही हैं। दोनों बातचीत करने में बेहद व्यस्त हैं। इस के चलते दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। सना लगातार विक्की की उंगली से खेल रहे हैं। विक्की भी उन्हें रिस्पॉन्स दे रहे हैं। यदि सना हाथ पकड़ रही हैं तो विक्की पकड़ने दे रहे हैं। सना पूरी बातचीत के चलते विक्की की उंगली या हाथ पकड़े नजर आई। वीडियो में दिखाया गया है सना-विक्की की बातचीत के चलते अंकिता लोखंडे सो रही हैं। इस वीडियो ने अंकिता के प्रशंसकों को अपसेट कर दिया है। 

यूजर्स विक्की को ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है उन्होंने कभी पत्नी अंकिता से तो इतने प्यार से बात नहीं की। कभी उनका ऐसे हाथ नहीं पकड़ा। व्यक्ति ने लिखा- अंकिता के लिए बुरा लगता है। लोगों का मानना है विक्की दिमाग वाले घर में सना के साथ बेहद खुश हैं। लोगों ने सना को भी लताड़ लगाई है। क्योंकि हाथ पकड़ने की पहल उन्होंने की है। एक शख्स ने लिखा- नेशनल टीवी पर चीटिंग कर रहा है ये शख्स। लोगों का मानना है फिंगर्स से खेलना बहुत वीयर्ड है। ऐसी हरकतें शर्मनाक हैं। बिग बॉस के घर में अंकिता की प्रेग्नेंसी की अटकलें हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट दिया है। इस के चलते विक्की का यूं दूसरी प्रतियोगी का हाथ पकड़ना लोगों को नागवार गुजरा है।

बिग बॉस में बना एक और कपल! सामने आई गर्लफ्रेंड की प्रतिक्रिया

VIDEO! नील भट्ट और खानजादी में हुआ झगड़ा, पति को गुस्से में देख झूम उठी ऐश्वर्या

'मेरे साथ सोने को तैयार थे लोग, लेकिन...', बिग बॉस में झलका इस कंटेस्टेंट का दर्द

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -