बिग बॉस में बना एक और कपल! सामने आई गर्लफ्रेंड की प्रतिक्रिया
बिग बॉस में बना एक और कपल! सामने आई गर्लफ्रेंड की प्रतिक्रिया
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में कपल्स की भरमार है। इन सबमें मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा का बॉन्ड लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। आए दिन उन्हें लिंकअप किया जाता है। हालांकि दोनों ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है। मुनव्वर अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी के बारे में मन्नारा को बता चुके हैं। फिर भी पिछले वीकेंड का वार में मन्नारा और मुनव्वर के लिंकअप पर चर्चा हुई। मन्नारा को भाभी बुलाया गया। मुनव्वर ने टास्क के चलते मन्नारा को गुलाब दिया था।

वही शो में मुनव्वर-मन्नारा की बढ़ती नजदीकियों के बीच मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड का क्रिप्टिक पोस्ट सामने आया है। नाजिला ने लिखा- मेरी इच्छा है लोग जानें कि जैसा ऑनलाइन दिखता है वो सच नहीं होता। कोई भी पाक साफ नहीं है। मोरली करेक्ट नहीं है, जैसा कि वो दिखाना चाहते हैं। जबकि हकीकत आपको सरप्राइज कर देगी। तभी लोग बोलते हैं कि कभी अपने आइडल से मत मिलो क्योंकि जैसा आप उन्हें मानते हो रियल में वो वैसे नहीं होते। इसलिए आप जो भी टेलीविज़न पर या ऑनलाइन देखते हो, उससे बेवकूफ मत बनो।

नाजिला ने इस पोस्ट के माध्यम से किसपर निशाना साधा है ये तो क्लियर नहीं है। प्रशंसा मुनव्वर-मन्नारा के केस में उनका स्टैंड जरूर जानना चाहते हैं। बिग बॉस हाउस में मुनव्वर फारुकी ने नाजिला को बस अपनी गर्लफ्रेंड बताया है, बाकी कोई डिटेल नहीं दी है। बता दे कि मुनव्वर का नाम रियलिटी शो लॉकअप में अंजलि अरोड़ा संग जोड़ा गया था। शो से निकलने के बाद मुनव्वर ने गर्लफ्रेंड नाजिला के होने का खुलासा किया था। वही बात यदि मुनव्वर की करें तो वो तलाकशुदा हैं। कम उम्र में उनका निकाह हो गया था। उनका एक 5 वर्षीय बेटा भी है। जिससे वो बेहद प्यार करते हैं।

VIDEO! नील भट्ट और खानजादी में हुआ झगड़ा, पति को गुस्से में देख झूम उठी ऐश्वर्या

'मेरे साथ सोने को तैयार थे लोग, लेकिन...', बिग बॉस में झलका इस कंटेस्टेंट का दर्द

'आखिर क्यों अंकिता को इग्नोर कर रहे हैं विक्की जैन?', खुद एक्ट्रेस के पति ने बताई ये वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -