आखिरी वक्त में मुस्कुरा रहीं थीं लता मंगेशकर, डॉक्टर से कही थी ये बात
आखिरी वक्त में मुस्कुरा रहीं थीं लता मंगेशकर, डॉक्टर से कही थी ये बात
Share:

बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भारत की मशूहर और महान गायिका, भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हो चुका है। वह इस दुनिया में नहीं है। आप सभी को बता दें की (6 फरवरी) रविवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांसें लेते वक्त भी लता जी मन में संतोष का भाव व चेहरे पर मुस्कान थी। जी हाँ और इस बारे में डॉक्टर ने खुलासा किया है। मुस्कुराते हुए उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। आप सभी को बता दें कि हाल ही में डॉ। समदानी ने यह भी खुलासा किया कि जब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाता था तो वह कहा करती थीं कि 'सभी की देखभाल समान रूप से होनी चाहिए'। इसी के साथ ही वह अपना जो भी इलाज जरूरी होता था, उसके लिए हमेशा तैयार रहती थीं।

केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने कभी भी इलाज से बचने का कोई भी प्रयास नहीं किया। इस दौरान लता जी के सरल स्वभाव का जिक्र करते हुए डॉ। समदानी ने कहा, 'मैं उन्हें उनकी मुस्कान के लिए जीवनभर याद रखूंगा। यहां तक कि अंतिम घड़ी में उनके चेहरे पर मुस्कान थी।'

आए उन्होंने कहा, 'चूंकि पिछले कुछ सालों से लता दीदी की सेहत ठीक नहीं थी, इसलिए वह किसी से बहुत ज्यादा नहीं मिल पाती थीं। लता दीदी किसी से भी बहुत कम बात करती थीं और ज्यादा बोलती नहीं थीं। वह तब से उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन उनके लिए ईश्वर की अपनी योजना थी। आखिरकार वह हमें छोड़कर हमेशा के लिए चल दीं।' आप सभी को बता दें कि महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार (6 फरवरी 2022) को 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। जी दरअसल उन्हें कोविड-19 व निमोनिया की शिकायत के बाद 8 जनवरी को भर्ती कराया गया था और अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

आखिर क्यों शाहरुख़ ने लता मंगेशकर के लिए दुआ मांगकर मारी फूंक, जानिए वजह?

लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा में हुई बड़ी गलती, आपने देखा क्या?

बिना शादी हुए भी मांग भरती थीं लता मंगेशकर, जानिए किसके नाम का लगाती थी सिन्दूर?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -