NCP चीफ शरद पवार को लता मंगेशकर ने दी जन्मदिन की बधाई
NCP चीफ शरद पवार को लता मंगेशकर ने दी जन्मदिन की बधाई
Share:

आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनका 80वां जन्मदिन है। ऐसे में आप सभी को हम यह भी बता दें कि उनका जन्म 12 दिसंबर, 1940 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था। उन्होंने भारत की राजनीति में अपना अहम योगदान दिया है। वह पिछले कई दशकों से यहां सक्रीय हैं। अब आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके तमाम चाहने-वाले सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दे रहे हैं। कुछ लोग उनसे रूबरू होकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में कई बड़े-बड़े नेता से लेकर कई बड़े-बड़े स्टार्स तक शामिल हैं। वैसे इसी क्रम में शामिल हैं देश की स्वर-कोकिला कही जानेवाली लता मंगेशकर।

 

उन्होंने आज ट्विटर पर शरद पवार संग फोटो शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया है। आप देख सकते हैं लता मंगेशकर ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है, "नमस्कार आज माननीय शरद पवार जी का जन्मदिन है मैं उनको बहुत बधाई देती हूं। महाराष्ट्र के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्हें खेल, संगीत और किताबों में रुचि है ,उन्हें कलाकारों के प्रति बहुत आदर हैं। वो एक कुशल राजनीतिज्ञ तो है ही पर वो एक बहुत अच्छे इंसान भी है।" वैसे अपने इस ट्वीट में लता मंगेशकर ने शरद पवार के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें एक कुशल राजनीतिज्ञ बताया है।

अब लता के इस ट्वीट पर कई सारे लोगों ने कमेंट करते हुए शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा कई फैंस पेज भी हैं जो शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वैसे लता मंगेशकर के अलावा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर शरद पवार को बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा है- 'Best wishes to @PawarSpeaks Ji on his birthday। May Almighty bless with good health and a long life।' इस तरह उन्होंने बधाई दी है।

शर्टलेस हुए आमिर खान, देखकर नहीं कहेंगे हो चुके हैं 55 के

रजनीकांत के जन्मदिन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी बधाई

आधी रात को शहनाज ने किया सिद्धार्थ शुक्ला को जन्मदिन विश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -