आधी रात को शहनाज ने किया सिद्धार्थ शुक्ला को जन्मदिन विश
आधी रात को शहनाज ने किया सिद्धार्थ शुक्ला को जन्मदिन विश
Share:

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का आज 40वां जन्मदिन है। ऐसे में इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। लोग उन्हें लगातार बधाई देते दिखाई दे रहे हैं। इस समय उनके कई सारे फैन क्लब्स भी हैं जो उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिये ट्विटर पर वीडियो, फोटोज शेयर कर रहे हैं। अब इसी क्रम में शामिल हुईं हैं शहनाज गिल। पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज़ ने आज सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ वीडियो पोस्ट करते हुए उन्हें विश किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

आप देख सकते हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो सिद्धार्थ संग मस्ती करती नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ शुक्ला।' वैसे इस वीडियो में सिद्धार्थ भी बर्थडे विश के लिए शहनाज का शुक्रियादा करते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो पर कई सारे फैंस ने कमेंट करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। वैसे आप सभी जानते ही होंगे शहनाज और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री शो बिग बॉस 13 में नजर आई थी।

उस दौरान दोनों बहुत शानदार अंदाज में नजर आए थे और दोनों के बीच खूब प्यार-तकरार भी देखने के लिए मिली थी। फिलहाल यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों चोरी-चोरी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालाँकि अब तक इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। वहीं दोनों के फोटोज दिन पर दिन वायरल होते हैं।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए क्या है आज के भाव

घर में मृत मिली यह मशहूर एक्ट्रेस, नाक से बह रहा था खून

यूपी में पंचायत चुनाव लड़ेगी 'आप', सीएम केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -