पीएम मोदी करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी भगवद्गीता का लोकार्पण
पीएम मोदी करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी भगवद्गीता का लोकार्पण
Share:

अहमदाबाद : सम्पूर्ण दुनिया में श्री कृष्ण का संदेश फैलाने वाली संस्था इस्कॉन ने सबसे बड़ी धार्मिक पुस्तक तैयार की है। इस किताब का वजन 800 किलो है। इसे तैयार करने के लिए सिंथेटिक कागज, सोना, चांदी और प्लेटिनम जैसी धातुओं का भी इस्तेमाल हुआ है। यह किताब भगवद्गीता है जो इतनी बड़ी है कि इसके एक पन्ने को पलटने में चार लोग लगते हैं। 

राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में ख़ारिज

समुद्री रास्ते से गुजरात लाई गयी गीता 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस किताब को इस्कॉन इटली ने बनवाया है। इस्कॉन के सभी केंद्रों से राशि जमा करके इसे बनाया गया है। इसके निर्माण में लगभग डेढ़ करोड़ का खर्च आया है। भगवद्गीता को समुद्री रास्ते से गुजरात के मुंद्रा लाया गया। 20 जनवरी को यह किताब दिल्ली पहुंची। 15 फरवरी को इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जिसके बाद इसे दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में रखा जाएगा। 

पुलिस के डर से श्रीसंत ने स्वीकारा था मैच फिक्सिंग का जुर्म, SC ने कहा BCCI को क्यों नहीं बताया ?

पूरे विश्व में करेगी प्रचार 

जानकारी के लिए बता दें इसे रखने के लिए दो टन का हाइड्रॉलिक स्टैंड बनाया गया है। ट्रस्टी और मैनेजिंग डायरेक्टर बताती है कि कुछ समय पहले वह इस्कॉन के संस्थापक आचार्य स्वामी प्रभुपाद फैलाने और लोगों को भगवद्गीता पढ़ने के लिए प्रेरित करने के बारे में सोच रही थी तभी अचानक उनके मन में सबसे बड़ी धार्मिक पुस्तक के निर्माण का ख्याल आया। यह किताब 12 फीट लंबी और 9 फीट चौड़ी है। इसके पन्नों को जोड़ने के लिए जापानी बाइंडिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

बिना पुरुषों का है ये गांव, जहां महिलायें ऐसे करती हैं अपना गुज़ारा

देश के कई राज्यों में जारी है स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक हुई सैकड़ों मौते

कंगना रनौत के एक्स लवर को डेट कर रही है 'स्प्लिट्सविला 11' की यह कंटेस्टेंट!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -