सपा के समारोह में नेताओं का जमघट, लालू-शरद-प्रशांत किशोर से मिले अखिलेश
सपा के समारोह में नेताओं का जमघट, लालू-शरद-प्रशांत किशोर से मिले अखिलेश
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में सियासी तनाव, विधानसभा के चुनाव प्रचार और सपा पार्टी की अंर्तकलह के बीच एक दिन सौहार्द और राजनीतिक गठजोड़ का नज़र आ रहा है। दरअसल समाजवादी पार्टी रजत जयंती समारोह मना रही है। महोत्सव को लेकर राज्यभर में बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान बिहार के दिग्गज नेताओं को भी निमंत्रित किया गया है। सपा द्वारा महागठबंधन के नेताओं को रजत जयंती महोत्सव में निमंत्रित करने के पीछे कई तरह के राजनीतिक कारण बताए जा रहे हैं।

इसी बीच सपा के महोत्सव का प्रारंभ हो गया है। सपा ने भव्य मंच पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष व सांसद शरद यादव, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा समेत कई नेताओं को प्रमुखता से निमंत्रित किया है। इन नेताओं ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा से भेंट की। माना जा रहा है कि सपा विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूती और प्रमुख प्रतिद्वंदी भाजपा को रोकने के लिए हर तरह के प्रयास में लगी है ऐसे में सपा महागठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा कर रही है।

हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए हैं। दरअसल छठ पर्व के आयोजन को इसका कारण बताया गया है। गौरतलब है कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक साथ नज़र आ रहे हैं। दोनों नेताओं ने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया दूसरी ओर सीएम अखिलेश यादव ने आगंतुकों का अभिवादन किया। इसके अलावा अखिलेश यादव ने प्रशांत किशोर भी मुलाकात की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -