देश में शास्त्री का एक ही नारा था मरो नहीं मारो
देश में शास्त्री का एक ही नारा था मरो नहीं मारो
Share:

भारत के इतिहास में लालबहादुर शास्त्री का नाम एक अच्छे राजनेता के रूप में सामने आता है। शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय में हुआ था। दूसरे विश्व युद्ध में इंग्लैंड को बुरी तरह उलझता देख जैसे ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आजाद हिन्द फौज को दिल्ली चलो का नारा दिया, वैसे ही गांधीजी ने मौका पाकर 8 अगस्त 1942 की रात में ही बंबई से अँग्रेजों को भारत छोड़ो व भारतीयों को करो या मरो का आदेश जारी कर दिया।

आम्रपाली की यह बात सुनकर गुस्से से लाल हुए निरहुआ, दे डाली काट देने की धमकी

इसके बाद 9 अगस्त 1942 को शास्त्रीजी ने इलाहाबाद पहुँचकर इस आंदोलन के गांधीवादी नारे को मरो नहीं मारो! के नारे में बदल दिया। वहीं शास्त्री जी ने जो नारा दिया मरो नहीं मारो उसने पूरे देश में क्रान्ति का काम किया। लाल बहादुर शास्त्री स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे, उन्होंने जवाहरलाल नेहरू जो कि भारत देश के पहले प्रधानमंत्री थे, उनके अचानक निधन के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने संस्कृत भाषा में स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की, इसके बाद वे भारत सेवक संघ से जुड़ गये और देशसेवा का व्रत लेते हुए यहीं से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। अपने पद पर रहकर उन्होंने देश का 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के माध्यम से सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। वहीं उन्होंने जवान जवान जय किसान के नारे को बहुत लोकप्रिय बनाया। जो कि एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए सफल साबित हुआ। यहां बता दें कि लालबहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे और 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे।

सुर्खियां: ये है देश और दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ख़बरें

भारत के प्रधापमंत्री के पद रहते हुए आपका कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा था, भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात शास्त्रीजी को उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। गौरतलब है कि शास्त्रीजी की मृत्यु रहस्यमय मृत्यु थी और उनकी मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जाते रहे। वहीं कई लोगों ने तो यह भी कहा है कि शास्त्रीजी की मृत्यु हार्ट अटैक से नहीं बल्कि जहर देने से ही हुई थी। 

खबरें और भी

खुद को पीएम मोदी का 'आध्यात्मिक गुरु' बताने वाला कत्थक शिक्षक गिरफ्तार

सुर्खियां: ये है देश और दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी ख़बरें

अंजना सिंह को गोद में लेटाकर यह काम करते दिखें रवि किशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -