सामने आई 'लाल सिंह चड्ढा' की नई रिलीज डेट
सामने आई 'लाल सिंह चड्ढा' की नई रिलीज डेट
Share:

आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म के रिलीज के इंतजार में फैंस काफी समय से हैं और अब उन्ही फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। आप सभी जानते ही होंगे कि राज्य में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को फिर से खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। बीते दिनों ही महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियोज ने आधिकारिक तौर पर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की नई रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है।

आमिर खान, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव वीजे अभिनीत, 'लाल सिंह चड्ढा' अब 2022 के 'वैलेंटाइन डे' पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए, आमिर खान प्रोडक्शंस ने कहा, "हम 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति देने के प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हैं। महामारी के परिणामस्वरूप हुई देरी के कारण, इस क्रिसमस पर हमारी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज नहीं हो पाएगी। अब हम लाल सिंह चड्ढा को वैलेंटाइन डे, 2022 पर रिलीज करेंगे।"

आप सभी को बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और करीना कपूर खान फिर से एक साथ नजर आएंगे। आप सभी ने दोनों को आखिरी बार कल्ट फिल्म '3 इडियट्स' में देखा होगा। फिल्म में दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया था और इसी के चलते 'लाल सिंह चड्ढा' में दोनों ने दोबारा एक साथ काम किया।

SIM लेने के नियम बदले, यहाँ जानिए नए नियम

ओडिशा तट से टकराया चक्रवाती तूफान गुलाब, समुद्र में गए 6 मछुआरे लापता

मतदाता को हर जानकारी देगा 'वोटर हेल्पलाइन ऐप'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -