कभी TV पर राज करता था ये मशहूर एक्टर, आज अपंग के रोल में आता है नजर
कभी TV पर राज करता था ये मशहूर एक्टर, आज अपंग के रोल में आता है नजर
Share:

टेलीविज़न पर तकरीबन 22 वर्ष पहले एक सीरियल की शुरुआत हुई थी जिसका नाम था ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’। इस सीरियल ने टेलीविज़न की परिभाषा और मायने ही बदलकर रख दिए। घर के काम से थकी हारीं महिलाओं को मानो कोई सहारा सा मिल गया था। इस शो में दो भूमिका सबसे अधिक मशहूर हुई। एक तुलसी विरानी जिसे स्मृति ईरानी ने निभाया तथा दूसरा मिहिर विरानी जिसे यादगार बनाया अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) ने। आज विशेष तौर पर अमर उपाध्याय की बात करेंगे जिन्हें लोकप्रियता दिलाने में इस शो का विशेष योगदार रहा। किन्तु कुछ वर्षों तक टेलीविज़न जगत पर राज करने के बाद ना जाने अमर उपाध्याय कहां गायब हुए कि वर्षों तक उन्हें नोटिस ही नहीं किया गया।

अमर उपाध्याय सबसे पहले देख भाई देख में दिखाई दिए थे। इस सीरियल में वो मेन लीड नहीं थे किन्तु उनकी चार्मिंग पर्सनेलिटी के चलते लोगों ने उन्हें बहुत नोटिस किया। इसके बाद भी वो कई सीरियल में दिखाई दिए मगर उन्हें रातों रात किसी ने सुपरस्टार बनाया तो वो था ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल। मगर वो शो उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया था। इसके पश्चात् वो कलश, देस में निकला होगा चांद, साथिया और कसौटी जिंदगी की जैसे सीरियल में नजर आए मगर वैसा जादू फिर ना दिखा। टेलीविज़न के साथ-साथ अमर उपाध्याय ने बड़े पर्दे पर भी किस्मत आजमाई मगर 20 फिल्मों में दिखाई देने के बाद भी वो अधिक नाम नहीं कमा पाए। अमर उपाध्याय निरंतर काम तो कर रहे हैं किन्तु उन्हें विशेष नोटिस नहीं किया जा रहा है।  

वही हाल ही में रिलीज कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की भूल भुलैया 2 में अमर उपाध्याय दिखाई दिए किन्तु उनकी भूमिका देख लोग दंग रह गए। वो उदय ठाकुर के ऐसे किरदार में दिखाई दिए थे जो अपंग होता है। फिल्म में उनके गिनती के दो चार डायलॉग थे। अपने दौर के लोकप्रिय स्टार रह अमर उपाध्याय को ऐसी भूमिका करते देखना वाकई हैरानी से भरा है। 

बिना कपड़ों के नजर आई ये मशहूर एक्ट्रेस, वीडियो ने मचाई खलबली

Video: मलखान की प्रेयर मीट में फूट-फूटकर रोईं अंगूरी भाभी

शमिता से लेकर रुपाली तक बीच सड़क में अभद्रता का शिकार हो चुकीं है ये अभिनेत्रियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -