हरियाणा जनहित कांग्रेस और कांग्रेस में जल्द हो सकता है विलय
हरियाणा जनहित कांग्रेस और कांग्रेस में जल्द हो सकता है विलय
Share:

चंडीगढ़​ : हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) का जल्द ही कांग्रेस में विलय हो सकता है। यह बातें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और एचजेसी के प्रमुख कुलदीप बिश्नोई की ताजा मुलाकात के बाद सामने आई है। पिछले एक साल बिश्नोई कांग्रेस के संपर्क में है। इस दौरान वो तीन से चार बार राहुल गांधी से भी मिल चुके है।

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बिश्नोई की एक और मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल से होगी, इसके बाद ही विलय पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। जल्द ही दोनों पार्टियों के विलय की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

कांग्रेस को हरियाणा में एक ऐसे चेहरे की तलाश है, जो गैर जाट हो। इसी कारण पार्टी एचजेसी के साथ विलय में दिलचस्पी दिखा रही है। एचजेशी को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल ने बनाया था। बिश्नोई भजन लाल के ही बेटे है।

एचजेसी के पास लोकसभा में एक भी सीट नहीं है। हरियाणा विधानसभा में पार्टी के पास दो विधायक है। इससे पहले एचजेसी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था, जो कि कुछ ही दिनों बाद टूट गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -