कन्नड़ मूवीज की जान कही जाने वाली भार्गवी नारायण ने दुनिया को कहा अलविदा
कन्नड़ मूवीज की जान कही जाने वाली भार्गवी नारायण ने दुनिया को कहा अलविदा
Share:

मनोरंजन जगत से हर दिन बुरी खबरें सुनने के लिए मिल रही है। पहले दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का देहांत, फिर रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का निधन और अब कन्नड़ फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री और थिएटर आर्टिस्ट भार्गवी नारायण ने भी इस दुनिया को अलविदा बोल दिया है। उनका 83 की उम्र में निधन हो चुका है। इस दुखद समाचार के उपरांत इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ चुकी है।

भार्गवी नारायण के बेटे प्रकाश बेलावाड़ी ने कहा है कि भार्गवी पिछले 2 वर्ष से उम्र से जुड़ी बीमारियों से लड़ रही थी। उन्हें पेल्विस (कूल्हो) में फ्रैक्चर भी हो गया था। वो शाम को गिर गई और कमजोर नज़र आ रही थीं। उन्होंने कुछ देर हमारे साथ बात की और सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनका देहांत हो गया।  

जानकारी के लिए बता दें कि भार्गवी ने कई सुपरहिट मूवीज में काम किया था, जिसमें एराडु कानासु, हंथकाना सांचू, पल्लवी अनुपल्लवी, वंशवृक्ष, प्रोफेसर हुचुरया और बा नल्ले मधुचंद्रके सहित कई मूवीज शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने लोकप्रिय टेली सीरियल 'मुक्ता' और कई नाटकों में भी काम कर चुके है। 

बड़ा खुलासा: 5 साल से धनुष और ऐश्वर्या के बीच चल रहा था विवाद, फिर हुआ तलाक

गायक कैलाश खेर ने पवन कल्याण की भीमला नायक का हिस्सा बनने के लिए साइन किया

वरुण तेज और वेंकटेश स्टारर फिल्म 'एफ3' को मिली रिलीज डेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -