जानिए क्यों चर्चा का विषय बनी जीनत की फोटो...?
जानिए क्यों चर्चा का विषय बनी जीनत की फोटो...?
Share:

70 और 80 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री जीनत अमान, यूं तो बहुत वक़्त  से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, आज भी उनकी चर्चा किसी न किसी कारण से ही होता रहता है। जीनत इन दिनों एक बार फिर चर्चाओं में बनी हुई है। खबरों का कहना है कि जीनत ने बाकी कलाकारों की तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एंट्री भी कर चुके है। जीनत के इंस्टाग्राम  पर अपना अकाउंट बना लिया है। उनके इस प्लेटफॉर्म पर आने से उनके फैंस काफी अधिक  खुश हैं और जमकर उनकी हौसला अफजाई भी करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं, उन्होंने जो अपना पहला पोस्ट किया है वो भी चर्चा का विषय भी बन चुका है।

कुछ घंटों पहले इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाने वाली जीनत ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। फैंस इन तस्वीर  की जमकर तारीफ करने में लगे हुए है। इन फोटोज पर अब फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, आप हमेशा की तरह सुंदर लग रही हैं।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''आपका स्वागत है मैम।'' इसके अलावा ज्यादातर लोग जीनत के पोस्ट पर हार्ट इमोजी साझा कर रहे है।

खबरों का कहना है कि गुजरे जमाने में जीनत ने बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ कार्य भी किया है। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर विजय अरोड़ा, देव आनंद जैसे स्टार्स के साथ वह स्क्रीन स्पेस साझा कर चुकी हैं। मूवी हरे रामा हरे कृष्णा के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। वर्ष 2019 में वह फिल्म पानीपत में कैमियो रोल में दिखाई दी थी। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त लीड रोल में थे।

'रॉकेट बॉय 2' का टीजर हुआ रिलीज

जब जावेद को सताया था मौत का डर तब उन्होंने छोड़ दी थी ये हरकत

सामने आया कार्तिक की फिल्म शहज़ादा का नया पोस्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -