जानिए क्या है विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
जानिए क्या है विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास
Share:

हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन के जन्मदिवस के रूप में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मनाए जाने वाले दिनों में यह एक खास दिन है। कोविड महामारी ने वैसे ही विश्व की प्रगति में विघ्न उत्पन्न किए जा चुके है, लेकिन WHO हरसमय कोशिश कर रहा है कि विश्वभर में स्वास्थ्य सेवाएं किस तरह बेहतर रहे और संतुलन बना सके।   

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास: साल 1948 में 7 अप्रैल को WHO की स्थापना की जा चुकी है, जबकि इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1950 में ही WHO द्वारा की जा चुकी है। तभी से संपूर्ण विश्व में इसे विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। 1950 से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुड़े समस्त देश इस दिवस को मनाते आ रहे हैं। जैसे- जैसे सदस्य जुड़ते गए विश्व स्वास्थ्य दिवस का भी प्रसार किया जाता है। 

विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य: विश्व स्वास्थ्य दिवस के सारे उद्देश्य विश्व की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से साथ जुड़ी हुई है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में एक समान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य संबंधी केस से जुड़े सभी मिथकों को दूर करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों पर विचार करना और आगे बढ़कर उनपर काम करना है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य: बीते 72 वर्षों से विश्व के बेहतर स्वास्थ्य के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन कार्य करने में लगा हुआ है। यह संयुक्त राष्ट्र के साथ विशेष एजेंसियों, सरकारी स्वास्थ्य प्रशासन, पेशेवर समूहों और ऐसे अन्य संगठनों जो स्वास्थ्य के इलाके में काम कर रहे है, के साथ प्रभावी सहयोग स्थापित करता है, सरकारों के अनुरोध पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिये मदद करना है, ऐसे विशेषज्ञों और पेशेवर समूहों के मध्य सहयोग को बढ़ावा देता है, जो स्वास्थ्य प्रगति के क्षेत्र में योगदान देते हैं।

विश्व बैंक ने 2022 में पूर्वी एशिया प्रशांत की वृद्धि दर 5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान लगाया

श्रीलंका को ‘खोखला’ कर गया परिवारवाद, हर शक्तिशाली पद पर राजपक्षे परिवार का राज, देंखे पूरी सूची

पाकिस्तान की चुनाव निकाय ने इमरान खान से कहा, 3 महीने में चुनाव संभव नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -