जानिए क्या है? झंडा संहिता
जानिए क्या है? झंडा संहिता
Share:

मंदसौर से संदीप गुप्ता की रिपोर्ट 

मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह ने पीजी कॉलेज ग्राउंड में युवाओं को झंडा संहिता के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग तिरंगे की गरिमा का ध्यान रखें। झंडे का परिवेश खराब ना होने दें। इसके महत्व को समझें तथा दूसरों को भी समझाएं। हम सभी लोग अब रात में भी झंडा लहरा सकते हैं। रात में झंडे को उतारने की आवश्यकता नहीं है। झंडे का सम्मान करते हुए सभी नौजवान प्रेरणादायक कार्य करें।
 झंडे को गंदा ना होने दें। अगर झंडा फट जाए तो उसको समय पर ठीक करें। झंडा फहराने के लिए अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी प्रेरित करें। तिरंगा उचित मूल्य की दुकान पर भी मिलेगा। पोस्ट ऑफिस में भी मिलेगा। इसलिए आसानी से आप सभी तिरंगा क्रय कर सकते हैं। 7 अगस्त एवं 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जिले में 75 स्थानों से 75 तिरंगा यात्रा निकलेगी। इसके साथ ही 5 अगस्त को तिरंगा साइकिल रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। 
यह तिरंगा यात्रा महाराणा प्रताप बस स्टैंड से देवडूंगरी माताजी मंदिर तक जाएगी। इसमें सभी लोग साईकिल के साथ भाग ले सकते हैं। इस दौरान पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सोहनी ने सभी को झंडे के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान कलेक्टर ने सुश्री लक्ष्मी एवं श्री रवि राज को प्रतीकात्मक रूप से खादी के झंडे भी प्रदान किए। नौजवानों को आसानी से झंडे उपलब्ध हो, इसके लिए कालेज ग्रामीण ग्राउंड में ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा झंडा बेचने के लिए स्टाल भी लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, पीजी कॉलेज के प्राचार्य, जिला खेल अधिकारी श्री देवडा, बड़ी संख्या में नौजवान उपस्थित थे।

नर्मदा में फहराया तिरंगा, कुछ ऐसा रहा नज़ारा

पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा मादक पदार्थ तस्कर

आपकी परीक्षा में भी आ सकते है इस तरह के प्रश्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -