नर्मदा में फहराया तिरंगा, कुछ ऐसा रहा नज़ारा
नर्मदा में फहराया तिरंगा, कुछ ऐसा रहा नज़ारा
Share:

ब्यूरो। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान जोरो पर चल रहा है जिसके चलते लोगो में काफी उत्साह भी दिखाई दे रहा है आपको बता दे की अमृत महोत्सव के निमित आज मध्यप्रदेश की जीवन दायनी कही जाने वाली माँ नर्मदा में महेश्वर के नाविकों ने तिरंगा रेली निकली इस यात्रा का उद्देश्य  हर घर तिरंगा अभियान में लोगो को व्यापक रूप से जोड़ना है। 

आपको बता दे की समूचे मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान अब व्यापक रूप लेता जा रहा है। इंदौर संभाग के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल महेश्वर में आज अनूठा नज़ारा देखने को मिला, जब माँ नर्मदा की बहती धारा में उतरी नावों ने तिरंगा रैली निकालकर सबका मन मोह लिया। नगर परिषद महेश्वर और यहाँ के केवट समाज की सहभागिता से आयोजित इस संदेश परक आयोजन ने यहाँ उपस्थित सभी पर्यटकों और श्रद्धालुओं का मन मोहा।   

महेश्वर में नर्मदा नदी की लहरों के बीच नाविकों ने अपनी-अपनी नावों में तिरंगा फहराकर जन-जन को देश भक्ति का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नर्मदा नदी में नगर परिषद महेश्वर और नोका विहार समिति के माध्यम से यह तिरंगा रैली निकाली गई। करीब 40 नावों के माध्यम से केवट समाज के लोगों ने सभी नावों में सम्मान के साथ तिरंगा फहराया। नर्मदा स्नान करने पहुँचे श्रद्धालु और यहाँ आए पर्यटकों ने देश भक्ति के इस अद्भुत संदेश पर खुशी व्यक्त की।

पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा मादक पदार्थ तस्कर

आपकी परीक्षा में भी आ सकते है इस तरह के प्रश्न

नागपंचमी पर हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -