जानिए कैसे सपोर्टिंग रोल प्ले करने वाले सुदीप बने सुपरस्टार
जानिए कैसे  सपोर्टिंग रोल प्ले करने वाले सुदीप बने सुपरस्टार
Share:

साउथ सिनेमा के साथ ही बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुके अभिनेता किच्चा सुदीप आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। सुदीप सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं बल्कि मूवी निर्देशक और निर्माता भी हैं। सुदीप का जन्म आज ही के दिन यानि 2 सितंबर साल 1973 में कर्नाटक के शिमोगा जिले में हुआ। सुदीप मुख्य रूप से कन्नड़ मूवी में एक्टिंग करते हैं। सुदीप, सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में बतौर विलेन भी दिखाई दिए थे। मूवी में उनके एक्टिंग की बहुत सराहना हुई थी। 

सुदीप बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते है। उनके पिता का होटल का बिजनेस है। सुदीप ने दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। वह बेहतरीन क्रिकेट भी खेलते हैं। शायद आपको जानकर हैरानी हो कि वह एक विश्वविद्यालय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं। मूवीज में आने से पहले सुदीप टीवी के वर्ल्ड में मशहूर थे। उन्हें 'प्रेमदा कादम्बरी' सीरियल से बहुत लोकप्रियता भी हासिल हुई है। फिर उन्होंने बड़े पर्दे की तरफ रुख कर लिया। बतौर लीड एक्टर सुदीप की पहली मूवी 'थायवा' थी। जोकि 1997 में रिलीज की गई थी। जिसके उपरांत उन्होंने Prathyartha में सपोर्टिंग रोल प्ले कर चुके है।

2001 में सुदीप ने हिट फिल्म 'हुच्चा' में भी नजर आ चुके है। इस मूवी ने उन्हें सबसे अधिक लोकप्रिय बना रहा है। हुच्चा, नंदी और 'स्वाथी मुथ्यम' मूवी के लिए सुदीप को निरंतर 3 वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया था। सुदीप की शादी प्रिया से राधाकृष्णा से हुई है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम सानवी था। 2008 में उन्होंने 'फूंक' मूवी से बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की मूवीज रण, फूंक 2 और रक्तचरित्र में भी एक्टिंग की है। सुदीप रियलिटी शो 'बिग बॉस' के कन्नड़ संस्करण को होस्ट करते हैं। सुदीप कन्नड़ सिनेमा के सबसे प्रतिभावान कलाकारों में से एक माने जाते हैं।

कंधे पर शाॅल और माथे पर तिलक लगाकर अयोध्या पहुंचे यश

डांस इंडिया डांस के सेट से वायरल हुआ महेश बाबू का वीडियो

माइकल जैक्सन के बर्थडे पर इस अभिनेता ने मनाया अपना जन्मदिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -