बेटे को जन्माष्टमी पर इस टीवी कपल ने बनाया कृष्ण, शेयर की तस्वीर
बेटे को जन्माष्टमी पर इस टीवी कपल ने बनाया कृष्ण, शेयर की तस्वीर
Share:

टीवी इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट बीते दिनों ही माँ बनी हैं। जी हाँ उन्होंने और उनके पति सुयश राय ने अपने घर में बेटे का स्वागत किया है। अभिनेत्री के पति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर इस बारे में जानकारी दी। वहीँ उनकी इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है। आप सभी देख सकते हैं सुयश ने इंस्टाग्राम पर किश्वर और अपने पहले बच्चे की तस्वीरें शेयर की हैं। इस समय ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जी दरअसल सुयश ने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "27.8.21 वेलकम बेबी राय। लड़का हुआ है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by “baबाँ भannaaटी“ (@suyyashrai)

इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस लिस्ट में स्मृति खन्ना, सुरभि समृद्धि और रिद्धिमा पंडित भी शामिल हैं। वैसे इससे पहले किश्वर लगातार अपने प्रेग्नेंसी फेज के एक्सपीरियंस और मां बनने की एक्साइटमेंट फैंस के साथ शेयर कर रही थीं। काफी समय तक उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भी अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर कीं थीं जो आपने देखी ही होंगी। अब सुयश ने अपने बेटे को कृष्ण बनाकर उसकी तस्वीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है।

वैसे इस कपल ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों शादी से पहले 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। जी दरअसल किश्वर ने सुयश को साल 2010 से डेट करना शुरू किया था और उसके 6 साल बाद शादी दोनों ने शादी कर ली। आपको बता दें कि दोनों की उम्र में 8 साल का फासला है, लेकिन दोनों के रिश्ते के बीच कभी भी उम्र का फासला नहीं आया।

एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर करते थे ब्लैकमेल, पुलिस ने इस तरह किया पर्दाफाश

औरंगाबाद में हुआ भारी भूस्खलन, मलबे में दबी गाड़ियां

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश, जानिए क्या है खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -