औरंगाबाद में हुआ भारी भूस्खलन, मलबे में दबी गाड़ियां
औरंगाबाद में हुआ भारी भूस्खलन, मलबे में दबी गाड़ियां
Share:

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश होने से अप्रिय घटनाएं हो रही है। अब इन सभी के बीच आज यानी मंगलवार सुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद से भूस्खलन की खबर आ रही है। बताया जा रहा है यहां भारी भूस्खलन हुआ है। वहीँ इस दौरान कई गाड़ियां भूस्खलन के मलबे में दब गई हैं। बताया जा रहा है सड़क बंद होने की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया है और कोई गाड़ी इस इलाके से गुजर नहीं पा रही है। अब पुलिसकर्मी मलबा हटाने की कोशिश में लग चुके हैं। हाल ही में भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, विदर्भ के पश्चिमी हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र होने से मुंबई और इसके उपनगरों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश जारी रहेगी।

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इसी के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (15 सेंटीमीटर से कम) हो सकती है। आने वाले 24 घंटों के दौरान पूर्व, दक्षिणपूर्व, पूर्वोत्तर, उत्तर, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, मेरठ और मोदीनगर के अलग-अलग स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीँ तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तरी कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। इसी के साथ मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, केरल, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

आप सभी को बता दें कि मौसम वैज्ञानिको का कहना है कि बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, लक्षद्वीप, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

इंदौर, धार, रतलाम सहित इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, जारी हुआ अलर्ट

महाराष्ट्र: मनसे कार्यकर्ताओं ने फोड़ी दही-हांडी, पुलिस ने दर्ज की FIR

महाराष्ट्र: सरकार की मनाही के बावजूद मनाया गया दही हांडी कार्यक्रम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -