गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू दुर्घटनाग्रस्त हुए इसी विमान से जाने वाले थे
गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू दुर्घटनाग्रस्त हुए इसी विमान से जाने वाले थे
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के हवाई अड्डे के नज़दीक सीमा सुरक्षा बल का एक चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया। जिसके कारण करीब 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना द्वारका सेक्टर - 8 के पास शाहबाद मोहम्मदपुर क्षेत्र में हुई। दरअसल यह विमान मकान से टकरा गया। विमान के टकराते ही विमान में आग लग गई और आग ने विमान को भी अपनी चपेट मे ले लिया। विमान टकराने से मकान की दीवारों पर भी असर हुआ है। प्रातः करीब 9.00 बजे विमान ने उड़ान भरी। करीब 40 मिनट आसमान में रहने के दौरान विमान एक मकान से टकरा गया। संभवतः कोहरे के कारण विमान को नीचे उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान विमान एक भवन से टकरा गया।

आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की करीब 15 गाडि़यों को मौके के लिए रवाना किया गया। सूचना मिलने पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौके पर पहुंचे। निरीक्षण और दौरे के बाद सीमा सुरक्षा बल के डीजी ने मृतकों के लिए 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की। सीमा सुरक्षा बल का 10 सीटर सुपरकिंग विमान दिल्ली से रांची की उड़ान पर था। कुछ देर में इसका संपर्क ग्राउंट नियंत्रण से टूट गया। जिसके कारण यह विमान क्रैश हो गया। तथा ऐसी खबरे है कि सीमा सुरक्षा बल का जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

उसमे गुरुवार को भारत के गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू जाने वाले थे तथा भारतीय मंत्रालय से यह भी ज्ञात हुआ है कि इसी विमान से गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू अक्सर ही सफर भी किया करते है. इस दुर्घटना के संबंध में सवर्प्रथम जानकारी BSF को प्राप्त हुई थी. तथा इस बाबत डीके पाठक जो कि BSF के निदेशक है उन्होंने अपने बयान में कहा है कि हमे यह दुर्घटना कि जानकारी मुंबई ELT से प्राप्त हुई.    

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -