खेसारी लाल के इस गाने की मची धूम, मिले लाखों व्यूज़
खेसारी लाल के इस गाने की मची धूम, मिले लाखों व्यूज़
Share:

भोजपुरी के जाने माने तथा बिग-बॉस 13 फेम खेसारी लाल यादव इंटरनेट पर काफी तहलका मचा रहे हैं। ये अपने भोजपुरी वीडियो गानों से प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं। इन दिनों उनका एक पुराना भोजपुरी सांग 'मलगजरी रे' सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस बेहतरीन रोमांटिक सांग में खेसारी की जोड़ी प्रियंका सिंह के साथ बहुत जम रही है। 

वही यह सांग फिल्म 'राजा जी' का है। सांग को वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। इस सांग के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक धनंजय मिश्रा का है। यूट्यूब पर इस सांग को अब तक 11,912,133 व्यूज प्राप्त हो चुके है मतलब इसे 1 करोड़ 19 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी जगत की कई अभिनेत्रियों के साथ बेहतरीन डांस तथा रोमांस करते दिखाई दे चुके हैं। 

इसके साथ ही खेसारी रोमांस एवं एक्शन के मास्टर हैं। साथ-साथ उन्हें भोजपुरी जगत का 'कॉमेडी किंग' कहा जाता है। कहा जाता है कि खेसारी की जोड़ी सबसे अधिक अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ जमती है। जिस मूवी के सांग में ये दोनों नजर आ जाते हैं उसे पहले से ही हिट मान लिया जाता है। वहीं काजल के अतिरिक्त खेसारी आम्रपाली दुबे एवं अक्षरा सिंह के साथ भी शानदार रोमांटिक सीन कर चुके हैं। वही अभिनेता के सांग्स आते ही कुछ समय में ही हिट हो जाते है।

खेसारी लाल का ये धांसू गाना मचा रहा है धमाल, देंखे वीडियो

अपने पति के खिलाफ केस कर चुकी है ये अदाकारा

ड्रग केस में रागिनी और संजना के बालों के सैंपल का होगा टेस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -