दहेज के लिए महिला को रखा गया भूखा, मौत होने पर आधा हो गया वजन
दहेज के लिए महिला को रखा गया भूखा, मौत होने पर आधा हो गया वजन
Share:

करुणागप्पल्ली : शहर में एक महिला को कथित तौर पर उसके पति और सास द्वारा दहेज के लिए भूखा रखकर मारा गया है। महिला की उम्र 25 साल बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह कुछ दिन से गीले चावल और चाशनी खा रही थी, जब बीते हफ्ते उसकी मौत हुई तो उसका वजन महज 20 किलो रह गया था। मृतक महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने आशिक के साथ रंगरलियां मनाने गई थी माँ, साथ ले गई थी तीन साल की बेटी और...

दहेज के लिए किया प्रताड़ित

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी ने कहा, "वह हड्डियों का ढांचा लग रही थी। एक विस्तृत जांच से पता चला कि उसने बहुत कुछ झेला था। उसके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया था। मृतक महिला की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे बीते पांच सालों से प्रताड़ित कर रहे थे और बीते एक साल से परिवार के सदस्यों को उससे मिलने नहीं दे रहे थे। 

दो मर्दों से महिला ने बनाए सम्बन्ध और फिर हो गई गर्भवर्ती, लेकिन अब ...

ऐसे हुआ पूरा हादसा 

इसी के साथ उन्होंने कहा, "हमने कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करवाई, क्योंकि हम डरे हुए थे कि इससे उसका जीवन खतरे में पड़ सकता है। पुलिस के अनुसार महिला का पति छोटे-मोटे काम करता है। दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी। शादी के वक्त महिला के परिवार ने उसके ससुराल वालों को सोने के कुछ गहने और पैसे दिए थे। उन्होंने और अधिक देने का वादा भी किया था। महिला के दो बच्चे हैं।

कुछ इस तरह युवक के गले का फंदा बने अवैध संबंध

जांच अधिकारीयों को ट्रक पर हुआ शक और फिर बरामद हुआ 800 किलो गांजा

कर्ज से परेशान एक ही परिवार के चार लोेगों ने की आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -