मुर्दाघर में काम करता था नरबलि का आरोपी, पुलिस के चौकाने वाले खुलासे
मुर्दाघर में काम करता था नरबलि का आरोपी, पुलिस के चौकाने वाले खुलासे
Share:

तिरुवनंतपुरम: केरल मानव बलि घटना की जांच में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जी हाँ और अब एक और नए खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। जी दरअसल पुलिस ने बीते सोमवार को बताया कि केरल में दो महिलाओं की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी ने 20 साल पहले पोस्टमार्टम टेबल पर सहायक के तौर पर काम किया था। जी हाँ, कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सी। एच। नागराजू ने मीडिया को बताया कि शफी एर्नाकुलम जिले के पेरुंबवूर सरकारी अस्पताल में मुर्दाघर में एक सहायक के तौर पर काम किया करता था। इसका खुलासा खुद शफी ने पूछताछ में किया है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि इसको लेकर कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है, क्योंकि आरोपी 20 साल पहले पोस्टमार्टम टेबल पर काम किया करता था। उसे मुर्दाघर में शवों के पोस्टमार्टम की अच्छी जानकारी थी। हो सकता है उसने इसी जानकारी के बूते दो महिलाओं की हत्या करने के बाद उनके शवों को काट डाला। जी दरअसल, आरोपी शफी ने एक दंपति- भगावल सिंह और उसकी पत्नी लैला को आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मानव बलि का उपाय सुझाया था। उसके बाद दंपति ने शफी के साथ मिलकर दो महिलाओं (रोजलिन और पदम्म) की बलि देकर हत्या कर दी।

उस दौरान महिलाओं को काफी प्रताड़ित किया गया था और उसके बाद मारा गया था। केवल इतना ही नहीं, उनके शवों को कई हिस्सों में काट भी दिया गया। जी दरअसल देवी मां को खुश करने के लिए और अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भगावल सिंह के पथानामथिट्टा जिले के एलंथूर स्थित घर में दोनों महिलाओं के शवों को कई टुकड़ों में काट दिया गया। उस समय पद्मम के शरीर को 56 टुकड़ों में काटा गया, जबकि पुलिस को रोज़लिन के शव के 5 टुकड़े मिले। महिलाओं के शवों के 35 हिस्सों को पोस्टमॉर्टम और विश्लेषण के लिए भेजा गया था।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि जिस तरीके से महिलाओं के शव को टुकड़ों में काटा गया, उसे देखकर फोरेंसिक सर्जनों ने शक जाहिर किया कि ये काम वही व्यक्ति कर सकता है, जो मानव शरीर की रचना के बारे में अच्छी तरह जानता हो। वहीँ फोरेंसिक सर्जनों के इस शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी शफी से पूछताछ की तो उसने कबूला कि वो मुर्दाघर में सहायक के तौर पर काम कर चुका है।

7 माह के बच्चे को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोच डाला, अस्पताल में हुई मौत

थाना प्रभारी बने शिक्षक, बस्ती के बच्चों की ली कोचिंग क्लास

पत्नी की हत्या करने वाले को कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया रिहा, जानिए क्या है मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -