केजरीवाल की बेटी ने दी रिश्वत
केजरीवाल की बेटी ने दी रिश्वत
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार का सफाया करने की बात कही है। यही नहीं उन्होंने अधिकारियों को उल्लेख करते हुए कहा कि अधिकारी रिश्वत लेने में किस तरह डरते हैं इसका एक उदाहरण मेरी बेटी द्वारा रिश्वत दिए जाने की घटना से सामने आती है। यही नहीं अब जनता मान रही है कि राज्य में भ्रष्टाचार कम हुआ है। दिल्ली विधानसभा के पहले आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार की जिस बात पर सवाल उठाये थे, उसमें कुछ कमी लाई गई है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी बेटी लर्निंग लाईसेंस के लिए विभाग में पहुँची। मेरी बेटी वहां पहुंची और उसने अपना क्रम आने तक इंतजार किया। इसके बाद एक अधिकारी से कहा कि वह आवश्यक सर्टिफिकेट नहीं ला पाई है। जिस पर अधिकारी ने लाईसेंस बनाने से इंकार कर दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल की बेटी ने अधिकारी को रिश्वत देने की पेशकश की। जिस पर अधिकारी ने उसके फोन पर नजर रखना प्रारंभ कर दिया कि युवति कहीं उसे आॅब्ज़र्व तो नहीं कर रही। जिसके बाद उसने कहा कि उसे अर्जेंट लाईसेंस की आवश्यकता है। जिसके लिए वह कितने भी पैसे देने के लिए तैयार है, मगर अधिकारी ने रिश्वत लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल की बेटी फिर अधिकारी के पास आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंची। इन दस्तावेजों में अरविंद केजरीवाल नाम पढ़ते ही उन्होंने कहा कि यदि वे दिल्ली की मुख्यमंत्री की पुत्री हैं तो विभाग ही उनका लाईसेंस बनाने के लिए आ जाता। यह एक बात नहीं है। आॅटो चालक तक कह रहे हैं कि दिल्ली में भ्रष्टाचार कम हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -