दिल्लीवासियों से केजरीवाल की अपील, जानिए क्या कहा?
दिल्लीवासियों से केजरीवाल की अपील, जानिए क्या कहा?
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर लोगों की समस्या बढ़ा रहे हैं। इसी बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्लीवासियों को होंसला दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में हैं। मैं सभी योग्य लोगों से अपील करता हूं कि वे दिल्ली में मुफ्त दी जाने वाली वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज भी लें। ये डोज मोहल्ला क्लीनिक पर भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में फिलहाल सिर्फ 10 फीसदी व्यक्तियों ने ही प्रिकॉशन डोज लिया है। इसके साथ ही सीएम ने 12 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों के माता-पिता से भी कहा है कि अपने बच्चों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं। बच्चों के टीकाकरण के लिए दिल्ली सरकार विद्यालयों में भी कैंप लगवाने वाली है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन स्थानीय जिला प्रशासन के अफसरों से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में अब तक 3.53 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। किन्तु इनमें से सिर्फ 18.5 लाख व्यक्तियों ने ही प्रिकॉशन डोज लगवाई है। कुल 1.81 करोड़ व्यक्तियों को पहली डोज लगी है। 1.53 करोड़ व्यक्तियों ने दोनों डोज लगवाई है। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में रोजाना एक लाख डोज लगाने की क्षमता है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी डोज न लगवाने वालों से जल्द से जल्द इसे पूरा करने की अपील की है।

केजरीवाल ने लिखा PM मोदी को पत्र, किया ये आग्रह

ताजमहल के पास फूट-फूटकर रो रही थी बच्ची, अचानक आया एक शख्स और फिर...

200 करोड़ पार हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा, PM मोदी ने कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -