केबीसी 11: रामायण से जुड़े सवाल पर अब ये कंटेस्टेंट फंसी, जानिए क्या था सवाल
केबीसी 11: रामायण से जुड़े सवाल पर अब ये कंटेस्टेंट फंसी, जानिए क्या था सवाल
Share:

कंटेस्टेंट खुशबू तिवारी ने 12.50 लाख रुपये के सवाल पर खेल छोड़ा| उनसे रामायण से जुड़ा सवाल पूछा गया जिसका जवाब वे नहीं दे पाई|  इससे पहले रामायण से संबंधित एक सवाल की वजह से  अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। शो में खुशबू 6.40 लाख जीतने में कामयाब रहीं।

सवाल: वाल्मीकि रामायण के अनुसार अशोक वाटिका में हनुमान जी ने सबसे पहली बार किस वृक्ष से सीता जी को श्रीराम के बारे में बताया था?
जवाब: शिंशपा

सवाल: इनमें से किस देश के ध्वज के आगे और पीछे अलग-अलग प्रतीक चिन्ह अंकित हैं?
जवाब: पैराग्वे

सवाल: राजाओं और उनके दरबारी कवियों की इन जोड़ियों में से कौन सी जोड़ी ठीक नहीं है?
जवाब: विक्रमादित्य-वाणभट्ट 

सवाल: 2019 में 100 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेट खेलने वाले कौन बने या बनी?
जवाब: हरमनप्रीत कौर

सवाल: यह कौन सी फिल्म है (फिल्म का दृश्य दिखाया गया)?
जवाब: अंधाधुन

सवाल: वी जी सिद्धार्थ द्वारा स्थापित इनमें से किसका पहला आउटलेट 1996 में बेंगलुरु में खोला गया था?
जवाब: कैफे कॉफी डे

सवाल: इस गीत की गायिका कौन है (गुन गुन गुना ये गाना रे)? 
जवाब: सुनिधि चौहान

सवाल: गिरीश चंद्र मुर्मू को अक्टूबर 2019 में किस केंद्र शासित प्रदेश का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है?
जवाब: जम्मू और कश्मीर

सवाल: इस तस्वीर में नजर आ रही फिल्म निर्देशिका कौन हैं?
जवाब: मेघना गुलजार

सवाल: इनमें से किस वाक्यांश का प्रयोग आप खूबसूरत बालों के लिए करेंगे?
जवाब: रेशमी जुल्फें

सवाल: इनमें से कौन सी सेवा गूगल की नहीं है?
जवाब: इंस्टाग्राम

सवाल: इनमें से किस नाम का अर्थ हिमालय है?
जवाब: गिरिराज

#MeToo आरोपों पर बोले सिंगर अनु मालिक, कहा- मैं खुद को असहाय महसूस कर रहा हूं

सरकार द्वारा विचार-विमर्श जारी, फ्री कालिंग और डाटा सर्विस उपभोक्ता को हो सकता है बड़ा नुकसान

सरकार द्वारा विचार-विमर्श जारी, फ्री कालिंग और डाटा सर्विस उपभोक्ता को हो सकता है बड़ा नुकसान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -