रणवीर-टाइगर की फिल्म से डरी कैटरीना, जानिए क्या है वजह
रणवीर-टाइगर की फिल्म से डरी कैटरीना, जानिए क्या है वजह
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' 4 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। इन दिनों वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि उनकी मूवी 'मेरी क्रिसमस' (Merry Christmas) की रिलीज डेट बदल चुकी है। ये मूवी 2022 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ाया जा चुका है। श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनने वाली इस मूवी में कटरीना कैफ के साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) दिखाई देने वाले है।

'मेरी क्रिसमस' की नई रिलीज डेट नहीं आई सामने: खबरों का कहना है कि कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मूवी 'मेरी क्रिसमस' की नई रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आ पाई है। मेकर्स जल्द ही मूवी की नई रिलीज डेट अनाउंस करने वाले है। इस बात की जानकारी मूवी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दे चुके चुके है। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' और टाइगर श्रॉफ की मूवी 'गणपत' से बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए 'मेरी क्रिसमस' के मेकर्स ने मूवी  की रिलीज डेट को दिसंबर, 2022 से आगे बढ़ाया जा चुका है । मूवी 'सर्कस' और फिल्म 'गणपत' 23 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि मूवी 'मेरी क्रिसमस' में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले है।

 

कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्में: कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए  तो वह मूवी  'मेरी क्रिसमस' के अलावा मूवी 'फोन भूत', फिल्म 'टाइगर 3' और मूवी 'जी ले जरा' में दिखाई देने वाली है। मूवी 'फोन भूत' में उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी दिखाई देने वाले है। फिल्म 'टाइगर 3' में उनके साथ सलमान खान और इमरान हाशमी दिखाई देने वाले है। मूवी 'जी ले जरा' में उनके साथ आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगे। कटरीना कैफ पिछली बार मूवी 'सूर्यवंशी' में दिखाई दी थी। अक्षय कुमार के लीड रोल वाली ये फिल्म साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

2024 लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान, AAP को लेकर कही ये बात

ठुमकेश्वरी गाने में श्रद्धा ने मारी एंट्री, फैंस ने लगाया नई फिल्म का अनुमान

'बिना शादी के बच्चे पैदा करो नव्या..'.नातिन को जाया ने दिया ज्ञान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -