कश्मीरियों को भारत में नज़र आता है भविष्य तो यहीं रहने दिया जाए
कश्मीरियों को भारत में नज़र आता है भविष्य तो यहीं रहने दिया जाए
Share:

नई दिल्ली : लगता है भारत द्वारा पाकिस्तान को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो दबाव बनाया जा रहा है वह असर दिखा रहा है। दरअसल अब पाकिस्तान के तेवर ढीले हो गए हैं। जो पाकिस्तान परमाणु बम से हमला करने की धमकी दे रहा था वहीं अब कह रहा है कि जंग किसी बात का समाधान नहीं है। इतना ही नहीं पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने यह तक कहा है कि यदि कश्मीरियों को भारत में अपना भविष्य दिखाई देता है तो फिर उन्हें भारत में रहने दिया जाए। उन्हें अपना भविष्य चुनने दिया जाए।

दरअसल भारत में पाकिस्तान के हाईकमिश्नर ने इस तरह की बात कही। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि पाकिस्तान आतंकी देश नहीं है। यह केवल कहा जाता रहा है और पाकिस्तान पर बेबुनियाद आरोप लगाए जाते रहे हैं। मगर जुमलेबाजी अधिक काम नहीं आती है। अब्दुल बासित ने एक समाचार पत्रकार साक्षात्कार दिया। अब्दुल बासित ने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा कर सकता है।

दरअसल वे उन सवालों का जवाब दे रहे थे जिसमें यह दर्शाया गया था कि सोश्यल मीडिया पर भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर हमले की बात कही गई थी। हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत पर आरोप लगाया कि वह कश्मीर में निहत्थे लोगों पर अत्याचार कर रहा है। पाकिस्तान ने बुराहान वानी के एनकाउंटर को भी गलत बताया।

अगला चुनाव पाकिस्तान में लड़ेंगे नरेंद्र मोदी

सिंधु नदी समझौते को लेकर आज...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -