शरीफ ने बताया कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद
शरीफ ने बताया कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद
Share:

आज पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान की बीच ‘मुख्य विवाद' है और इस समस्या का समाधान किए बिना देश में शांति और समृद्धि से लोगों के सपने को साकार करना मुश्किल होगा। कश्मीर मुद्दे को विभाजन का अधूरा एजेंडा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विवाद का सबसे पुराना मुद्दा बताते हुए शरीफ ने कहा कि पिछले सात दशक से भारत कश्मीर के लोगों को आत्म निर्णय अधिकार देने से इनकार करता आया है। यह बात नवाज शरीफ ने कश्मीर की एकजुटता दिवस के मौके पर कही।

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के लोग आज कश्मीर एकजुटता दिवस को मनाने के लिए अपने कश्मीरी भाइयों और बहनों के साथ शामिल हुए हैं। पाकिस्तान सरकार द्वारा व्यवस्थागत रुप प्रायोजित आतंकवाद और भारतीय बलों द्वारा बेकसूर कश्मीरी लोगों की हत्याओं की निंदा करता है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की सभी ज्यादतियां कश्मीरी लोगों को भारत के दमन से उनकी आजादी के लक्ष्य से रोक पाने में असफल हुई हैं।  

शरीफ ने कहा कि जम्मू कश्मीर पाकिस्तान और भारत यह मुख्य विवाद है। मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन' को खत्म करने तथा इसके द्वारा 70 साल पहले जम्मू कश्मीर के लोगों से किए गए वादे को पूरा करने के लिए अपनी आवाज उठाएं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार इस मुद्दे को हल किए बिना शांति और क्षेत्र के लोगों की समृद्धि का मुद्दा अधूरा रहेगा। उन्होंने कहा कि हम भारत से आग्रह करते है कि कश्मीर में खूनखराबा रोके और संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में निष्पक्ष जनमत संग्रह कराने की इजाजत दे।

 

नवाज शरीफ ने फिर छेड़ा कश्मीरी राग, बुरहान वानी को बताया 'नेता'

'मंटो’ में नवाज की झलक है सबसे अलग...जरूर देखिये

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -