Love Aaj Kal: खुद का फनी मीम साझा कर अपने फैंस को हंसा रहे है कार्तिक आर्यन
Love Aaj Kal: खुद का फनी मीम साझा कर अपने फैंस को हंसा रहे है कार्तिक आर्यन
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म लव आज कल इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वही अपनी फिल्म को लेकर दोनों स्टार सोशल मीडिया से लेकर लोगों के बीच जाकर फिल्म का प्रमोशन करने में काफी व्यस्त हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें की  इसी वजह से दोनों स्टार्स काफी सुर्खियों में हैं और लव आज कल भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

इसके अलावा आपको बता दें की इसी बीच, कार्तिक आर्यन ने एक फनी मीम सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और खास बात ये है कि यह फनी पोस्ट उन्हीं की फिल्म 'लव आज कल' का है। इसमें उनकी फिल्म के गाने का एक शॉट का फोटो है और उसमें कार्तिक आर्यन भी नजर आ रहे हैं। मीम साझा करते हुए एक शेयर ने लिखा है जब आप अपनी मां से बहस करते समय लॉजिकल प्वाइंट को भी जस्टिफाई नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपका जवाब बस एक ही होता है- ''हां मैं गलत।''

वही यदि बात की जाए तो इस पोस्ट को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा है, 'मम्मी कभी गलत नहीं होती. वही इस लाइन को बेस्ट कमबैक अवॉर्ड मिलना चाहिए।'इसके अलावा अब लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लव आजकल एक टाइम पीरियड वाली कहानी है, जिसमें कार्तिक आर्यन की एक लव स्टोरी और बाद की लव स्टोरी दिखाई गई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन दो लुक में नजर आ सकते है और इसके लिए उन्होंने 7 किलो वजन कम किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

संजय कपूर-दिव्या दत्ता घरेलू हिंसा और मैरिटल रेप पर बनाएंगे शोर्ट फिल्म

रैंप वॉक पर करीना ने कार्तिक के साथ दिखाया जलवा, व्हाइट गाउन में बेबो ने उड़ाए होश

काजोल ने बेटी संग इंस्टाग्राम पर शेयर की प्यारी तस्वीर, फैंस हुए दीवाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -