कार्तिक आर्यन ने किया इकोनॉमी क्लास में सफर, लोगों ने कर दिया ट्रोल
कार्तिक आर्यन ने किया इकोनॉमी क्लास में सफर, लोगों ने कर दिया ट्रोल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के सबसे बिजी स्टार्स में से हैं। उनकी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' अगले शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी हैं। दोनों ने 'भूल भुलैया 2' में काम किया था जहां उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। कार्तिक और कियारा इस समय फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। टेलीविज़न शोज से लेकर वह अलग-अलग शहरों में जा रहे हैं। इस बीच अब कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उन्हें इंडिगो एयरलाइन में इकोनॉमी क्लास में उड़ान भरते हुए देखा गया। 

कार्तिक फ्लाइट से मुंबई पहुंचे थे। कियारा भी उसी समय मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुईं मगर ऐसा लगता नहीं है कि वह इकोनॉमी क्लास से आईं। कार्तिक का वीडियो सामने आने के बाद जहां कुछ लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं तो कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। पेपराजी विरल भयानी ने यह वीडियो साझा करते हुए लिखा- 'क्या यह रियल है? कार्तिक आर्यन ने आज इंडिगो फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास में यात्रा की। कहना होगा कि यात्री बहुत लकी हैं।'

वही वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट कर लिखा, 'आखिरकार वह भी एक नागरिक हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'भारत में सेलिब्रिटी सामान्य लोगों की भांति जीना चाहते हैं मगर मीडिया ऐसा नहीं करने देता।' एक शख्स ने लिखा, 'वह हमेशा इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते हैं। अपने मिडिल क्लास मूल्यों को जानते हैं.' ट्रोल करते हुए एक शख्स ने कमेंट किया, 'पब्लिसिटी स्टंट फेक ड्रामा है इसका।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। बता दें कि 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को रिलीज होगी। इसमें कार्तिक और कियारा के अतिरिक्त गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का डायरेक्शन समीर विद्वांस ने किया है। 

शाहरुख खान का लुक देख चौंके फैंस, इंटरनेट पर हुआ वायरल

57 की उम्र में कैसे एक्शन-स्टंट कर लेते है शाहरुख़ खान, खुद किया खुलासा

दूसरी शादी को लेकर बोली आलिया- 'मैं बॉयफ्रेंड ही...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -