कर्नाटक: पाठ्यपुस्तकों में से केबी हेडगेवार और सावरकर का पाठ हटाने पर क्या बोले नितिन गडकरी ?
कर्नाटक: पाठ्यपुस्तकों में से केबी हेडगेवार और सावरकर का पाठ हटाने पर क्या बोले नितिन गडकरी ?
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक में स्कूल सिलेबस को संशोधित करने के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए कहा है कि यह "दुर्भाग्यपूर्ण" है, इससे अधिक पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता कि डॉ हेडगेवार और स्वातंत्रय वीर सावरकर पर अध्याय हटा दिए गए हैं। दरअसल, केंद्रीय मंत्री, वीर सावरकर पर एक किताब के विमोचन समारोह में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि डॉ हेडगेवार और स्वतंत्र वीर सावरकर पर अध्यायों को स्कूल के सिलेबस से हटा दिया गया है। इससे अधिक पीड़ादायक कुछ भी नहीं है।' दरअसल, केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी कर्नाटक कैबिनेट द्वारा गुरुवार को प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 6 से 10 के लिए सामाजिक विज्ञान और कन्नड़ पाठ्यपुस्तकों के संशोधन को स्वीकृति देने के सन्दर्भ में आई है, जिसमें RSS के संस्थापक केबी हेडगेवार और स्वतंत्रता सेनानी सावरकर समेत अन्य अध्यायों को हटा दिया गया है।

बता दें कि, इससे पहले 15 जून को, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने स्कूली पाठ्यक्रम से संघ के संस्थापक केबी हेडगेवार पर एक अध्याय हटाने का ऐलान किया था। संशोधित पाठ्यपुस्तक पाठ्यक्रम पर मधु बंगारप्पा ने कहा कि, 'हेडगेवार पर पाठ्यक्रम हटा दिया गया है। उन्होंने (पिछली सरकार) पिछले साल जो भी परिवर्तन किए थे, हमने उन्हें बदल दिया है और गत वर्ष से जो कुछ भी था, उसे फिर से शुरू किया है।' शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि, 'हेडगेवार चैप्टर को हटा दिया गया है। जो कुछ भी हेरफेर किया गया था उसे हटा दिया गया है और गत वर्ष जो कुछ भी था उसे फिर से पेश किया गया है। सभी विवरण काफी जल्द उपलब्ध होंगे।'

चुनाव से पहले घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करते हुए, कांग्रेस सरकार ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों के पाठ्यक्रम में संशोधन को लागू करने के लिए शनिवार को कैबिनेट मीटिंग की। रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस की अगुवाई वाली कर्नाटक सरकार ने कक्षा 10 की कन्नड़ पाठ्यपुस्तक से अध्याय को हटा दिया। यह अध्याय पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था।

भारत की अर्थव्यवस्था से गायब हुए 500 रुपए के करोड़ों नोट, क्या बंद होंगे ? RBI ने जारी किया लेटर

लू से 100 से अधिक लोगों की मौत, यूपी-बिहार में भीषण गर्मी से बेहाल लोग

2024 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से ताल ठोकेंगे शिवपाल यादव ? सपा नेता ने दिए फ्यूचर प्लान के संकेत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -