भारत की अर्थव्यवस्था से गायब हुए 500 रुपए के करोड़ों नोट, क्या बंद होंगे ? RBI ने जारी किया लेटर
भारत की अर्थव्यवस्था से गायब हुए 500 रुपए के करोड़ों नोट, क्या बंद होंगे ? RBI ने जारी किया लेटर
Share:

नई दिल्ली: सोशल मीडिया और मीडिया के कुछ प्लेटफार्म पर देश की अर्थव्यवस्था से संबंधित एक खबर जमकर वायरल हो रही है। सूचना का अधिकार (RTI) का आधार बना कर तैयार की गई इस खबर में दावा किया जा रहा है कि कुल 88 हजार करोड़ रुपए के 500 रुपए नोट बाजार से गायब हैं। जिसके बाद कांग्रेस सहित कुछ अन्य लोगों ने भी इस खबर को अपने-अपने एंगल के साथ ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। 

कांग्रेस सेवा दल ने 17 जून 2023 (शनिवार) को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फ्री प्रेस जर्नल का एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस स्क्रीनशॉट में 500 रुपए के नोटों के गायब होने को रहस्य करार देते हुए इस स्थिति को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरा कहा गया है। कांग्रेस सेवा दल ने इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, '88 हज़ार करोड़ रुपए कीमत के 500 रुपए के नोट छपने के बाद से गायब हैं। न आरबीआई इस बारे में कुछ बोल रहा है न वित्त विभाग। इतने बड़े घोटाले के बाद भी केंद्र सरकार के सिर पर जूँ तक नहीं रेंग रही।'

सोशल मीडिया और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन खबरों के वायरल होने के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 17 जून 2023 (शनिवार) को एक पत्र जारी करते हुए सच्चाई बताई है। RBI ने स्पष्ट कहा है कि, 500 रुपए के नोटों के संबंध में वायरल हो रहीं खबरें सही नहीं हैं। साथ ही RBI ने इन खबरों को आधारहीन और भ्रामक बताया है। इन खबरों को RBI ने RTI से प्राप्त जानकारी की गलत व्याख्या का नतीजा बताया है। पत्र में आगे कहा गया है कि RBI छापे गए नोटों का लेखा-जोखा सही और बहुत व्यवस्थित तरीके से रखता है। RBI ने बताया कि, छपने वाले नोटों, उनके स्टोरेज और उनके बाँटने आदि का एक सशक्त प्रोटोकॉल होता है। RBI के चीफ जनरल मैनेजर योगेश दयाल ने आखिर में लोगों से समय-समय पर RBI द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने की अपील की है। 

बता दें कि मनोरंजन रॉय नाम के एक कार्यकर्ता ने RTI जवाब का हवाला देते हुए दावा किया था कि भारतीय अर्थव्यवस्था से 88,032.5 रुपए करोड़ मूल्य के 500 रुपए के नोट गायब हो चुके हैं। RTI के आँकड़ों में दावा किया गया है कि 3 टकसालों ने कुल 8,810.65 मिलियन नए  500 रुपए के नोट जारी किए थे। मगर RBI को सिर्फ 7,260 मिलियन नोट ही प्राप्त हुए। इसी RTI को आधार बनाकर कांग्रेस से लेकर अन्य लोगों ने 500 रुपए के नोट गायब होने का दावा किया। 

आज़ादी के बाद 67 साल में जितने एयरपोर्ट बने, उतने मोदी सरकार ने 9 साल में बना दिए, यात्रियों की संख्या भी हुई दोगुनी !

ब्रिटेन-फ्रांस को पीछे छोड़ 3.75 ट्रिलियन डॉलर की हुई भारतीय GDP, 2014 में 2 ट्रिलियन डॉलर पर थे हम

'हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए एक हो जाओ हिन्दुओं..', कांग्रेस विधायक अनीता योगेंद्र ने की अपील, क्या कहेगा हाईकमान ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -