'तिरंगे से कभी प्रेम नहीं करने वाले सम्मान की बात कर रहे...', कमलनाथ ने BJP पर बोला जमकर हमला
'तिरंगे से कभी प्रेम नहीं करने वाले सम्मान की बात कर रहे...', कमलनाथ ने BJP पर बोला जमकर हमला
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सियासत भी तेज है। तिरंगे बेचने के आरोप के पश्चात् कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। कमलनाथ ने कहा कि जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जिन व्यक्तियों का स्वतंत्रता के संघर्ष में कोई योगदान नहीं, जिनके दल में एक भी ऐसा महापुरुष नहीं, जिसने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी हो। जिनका तिरंगे से कभी प्रेम नहीं रहा, वो आज तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे हैं। तिरंगे के सम्मान के नाम पर वो स्वयं को देशभक्त बताने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी देशभक्ति स्वतंत्रता के संघर्ष में सभी ने देखी है। कमलनाथ ने कहा कि आज देश महंगाई, बेराजगारी, खाद्य पदार्थों पर लगाई गई GST से जूझ रहा है तथा ये देश का ध्यान मोड़ने में लगे है।

आपको बता दें स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने पर पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक मनाया जाना है। इसके लिए लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

'भाजपा कभी अकेले चुनाव लड़ ही नहीं सकती', इस नेता ने दिया बड़ा बयान

बाहुबली विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को यूपी पुलिस ने किया नज़रबंद

भ्रष्टाचार पर ED की कार्रवाई से बौखलाए राहुल, बोले- आज संस्थानों पर RSS का नियंत्रण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -